0 पूर्व सीएम भूपेश बघेल, सांसद ज्योत्स्ना महंत और वरिष्ठ नेता विवेक तनखा ने किया समर्थन

बिलासपुर/ दिल्ली/ बिलासपुर के बिलासा दाई एयरपोर्ट पर पूर्ण विकसित हवाई सेवा के लिए संघर्ष समिति ने दिल्ली में डेरा डाल आवाज बुलंद की है।

दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और सांसद ज्योतना महंत समर्थन देने धरना स्थल पहुंचे, बिलासा एयरपोर्ट पर पूर्ण विकसित हवाई सेवा संघर्ष समिति के आंदोलन का वरिष्ठ कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने भी समर्थन करते हुए भरपूर सहयोग की बात कही।

इसके बाद संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने नेताओ के साथ केंद्रीय उड्डयन श्री नायडू से मुलाकात कर अपनी बात रखी।
ये जानकारी शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र बोलर ने दी।
