ब्रेकिंग

जीवन के अंतिम पड़ाव भारतीय नगर मुक्तिधाम को संवारने अग्रवाल सेवा समिति और रोटरी क्लब ने की पहल, बोले कायाकल्प के बाद कराएंगे लोकार्पण, निगम आयुक्त ने लिया जायजा

Spread the love

बिलासपुर।अग्रवाल सेवा समिति द्वारा भारतीय नगर मुक्तिधाम के संधारण और जीर्णोद्धार कराया जा रहा है।
सामाजिक दानदाता और रोटरी क्लब ने इस पुनीत कार्य के लिए सहयोग दिया है, जिससे परिसर के गार्डन, पार्किंग, ग्रेनाइट मार्बलयुक्त शेड को अंत्येष्टि चबूतरा व दशगात्र स्थल पर बैठक व्यवस्था लाइट, पंखे वाटर कूलर, फव्वारे,बाथरूम स्नानघर व सीसी रोड का निर्माण करा अवांछित तत्वो की बदमाशी रोकने पूरे एरिया को सीसीटीवी कैमरा लगाकर सुरक्षित करने कवायद की जा रही। रोटरी क्लब व अग्रवाल सेवा समिति द्वारा यहां पौधरोपण भी किया गया। परिसर के रखरखाव के लिए यहां शिफ्ट वाइज गार्ड,माली, सफाई कर्मी और अंतिम क्रिया में शोक संतृप्त परिजनों के सहयोग के लिए सहायक की व्यवस्था भी मुहैया कराई जा रही है।
आयुक्त नगर पालिक निगम अमित कुमार ने भारतीय नगर मुक्तिधाम का जायजा लिया। उन्होंने सेकंड फेस में भारती नगर मुक्तिधाम में दफन स्थल को भी व्यवस्थित करने की बात कही।

सेवा समिति की 6 सदस्यीय टीम में सीए आनंद अग्रवाल
सीए राजुल जाजोदिया, संजय अग्रवाल, पूर्व एल्डरमेन मनीष अग्रवाल पूर्व एल्डरमैन ,अजय जाजोदिया, अनिल अग्रवाल शामिल है, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिव अग्रवाल सचिव सुनील सोंथालिया भी अहम भूमिका निभा रहे।
प्रत्येक सप्ताह सेवा समिति के सदस्य यहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं, परिसर को व्यवस्थित व सुंदर सुलभ सुविधाजनक बनाने समिति ने यहां अंतिम यात्रा में आने वाले आमजन से सफाई और पार्किंग व्यवस्था में सहयोग करने मुक्तिधाम के नियमों का पालन करने आग्रह किया है।
समिति ने सौंदर्यकरण के बाद इस परिसर का लोकार्पण कराने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *