ब्रेकिंग

संयोग या भय, इधर छोटे जोगी ने शराब घोटाले पर दी आमरण अनशन की चेतावनी और लगाए आरोप, इधर शासन ने कर दिया 34 आबकारी अफसरों का तबादला

Spread the love

बिलासपुर। इधर पूर्व सीएम के बेटे और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने अपने X अकाउंट में पोस्ट कर प्रदेश के शराब कारोबारियों के खिलाफ मोर्चा खोल बीजेपी विधायक धरमजीत सिंह पर भी गंभीर आरोप लगा आमरण अनशन की चेतावनी दी और इधर सरकार ने इसके ठीक दूसरे दिन 34 आबकारी अफसरों का तबादला कर अपनी घबराहट जाहिर कर सियासी दवानल को और भड़का दिया।
चर्चा है कि सरकार को ऐसी क्यो करना पड़ा। इससे छत्तीसगढ़ का सियासी पारा फिर हाई हो गया। इससे छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को फिर सरकार के खिलाफ बड़ा मुदा मिल गया।
अमित जोगी ने दो दिन पहले ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट में प्रदेश में पिछले कुछ सालों में का करोड़ो के शराब घोटाले का दावा करते हुए शराब कारोबारी रहे अमोलक सिंह भाटिया और प्रिंस भाटिया प्रदेश के युवा पीढ़ी को नशे के गर्त में धकेलने आरोप लगा बड़े आंदोलन का संकेत दे छत्तीसगढ़ की राजनीति के माहौल को सुलगा दिया।


अंदरखाने से मिल रही रिपोर्ट की माने तो जोगी कांग्रेस में आंदोलन की रणनीति तय करने बैठकों का दौर जारी है। कहा जा रहा कि एलआईबी से मिली रिपोर्ट के बाद सरकार सकते में है।
कहा जा रहा कि इसी के चलते आबकारी मंत्रालय ने उनके इस एक्स पोस्ट के बाद आनन- फानन में 34 आबकारी अफसरों को इधर उधर कर दिया। अब इस तबादले और छोटे जोगी के आंदोलन का छत्तीसगढ़ की राजनीति में क्या और कितना असर दिखाई देगा ये तो आने वाला समय बताएगा। पर छोटे जोगी के शोसल मीडिया पोस्ट के बाद अफसरों के तबादले को लेकर सवाल तो उठ रहे कि क्या उनके आरोपो में दम है जिसके कारण सरकार को हड़बड़ी में ये निर्णय लेना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *