ब्रेकिंग

आग लगने पर कुआँ खोदने जैसा है न्यायधानी के नगर निगम का हाल, पानी तक नही पिला पा रहा 1089 करोड़ के बजट वाला स्थानीय प्रशासन, सुशासन तिहार नही वाह जनाब कहिए, आप हमर बिलासपुर में है…

Spread the love


0शहरवासियों को भोगना पड़ रहा जलसंकट, नए जुड़े क्षेत्र में ज्यादा दिक्कत

0 सुशासन भी शर्मा जाए अफसरों के आवेदनों के निराकरण का हस्र देखकर

0 नई परिषद की मुखिया ने कहा हम तो अभी आये

बिलासपुर. नगर निगम के नवनिर्वाचित मेयर पूजा विधानी ने स्वीकार किया कि भीषण गर्मी में जल संकट से पूरे शहर में हाहाकार की स्थिति है! सर्वाधिक संकट नए जुड़े इलाको में है! इतना ही नही टैंकरों की भी कमी है! पार्षदों के आवेदन पर निगम के नए जुड़े क्षेत्रो में 29-30 बोर खनन कराया जा रहा ! ये हकीकत है 1089 करोड़ के बजट वाले न्यायधानी नगर पालिक निगम का।
मेयर श्रीमती विधानी ने कहा कि पूरे शहर के जल स्तर में गिरावट आई है! सर्वाधिक गिरावट शहर के नए जुड़े क्षेत्रों राजकिशोर नगर, गणेश नगर, चुचुहियापारा, तिफरा, समेत अन्य नए क्षेत्रों में है! पार्षदों से मिले आवेदन के आधार पर जल संकट की स्थिति वाले क्षेत्रों में नए बोर का काम चालू करा दिया गया है! पार्षदों को वाटर लेबल चेक कराकर बोर कराने कहा गया है! ताकि बोर फेल होने की नौबत न आये।

मेयर ने कहा कि भीषण जल संकट को देखते हुए, पानी के दुरुपयोग को रोकना बड़ी चुनोती है! निगम के पास जल संकट से निपटने पर्याप्त टैंकर भी नही है! जो संसाधन उपलब्ध है! उससे शहरवासियों को पीने और निस्तारी का पानी मुहैया कराने प्रयास किया जा रहा है!

ऐसे किया जा रहा निराकरण

सीजीडीएनए की टीम निगम कार्यालय में एक अफसर के चेम्बर में पहुची तो वहां सुशासन तिहार के आवेदनों के जंजाल में उलझे एक अफसर और उनके मातहत की परेशानी देखी। अब अफसर खुद समस्याग्रस्त हो गए है, एक-एक वार्ड से सवा-सवा डेढ़- डेढ़ करोड़ की मांगें आई है, न तो इतना फंड है न इतना मिलने का, इसलिए सरकारी शब्द निराकृत का कागज पर जाल बिछाया जा रहा। बताया गया कि फला वार्ड आए 100 से 1500 ट्री गार्ड और पौधों की मांग की गई है, साहब ने बताया कम को पकड़ो 100 ट्री गार्ड और वन विभाग से पौधों का इंतजाम हो जाएगा लिखिए। वही कालोनियों से आने वाले आवेदनों पर जानकारी ली गई कि कौन से कालोनी वसिद्ध है कौन सी अवैध, कहा गया कि लिख दीजिये आपकी कालोनी अनियमित है नियमितीकरण की कार्रवाई के बाद आपके आवेदन पर विचार कर डेवलपमेंट का स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव भेजा जाएगा। कमोबेश सभी विभागों में ऐसा ही चल रहा। विभाग प्रमुख आवेदनों की छंटनी के बाद आवेदनों के उलझन को कागज में निराकृत करने जी जान से डंटे है।


बाइट-
पूजा विधानी
मेयर, नगर पालिक निगम बिलासपुर

पूजा विधानी, मेयर नगर पालिक निगम बिलासपुर, छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *