ब्रेकिंग
Uncategorized

अंग्रेजी न्यू ईयर सेलिब्रेशन का हुड़दंग रोकने पुलिसिया उपचार शुरू, कड़ाके की ठंड में नशे में हुड़दंग मचाते डंडा बरसा 16 का पिछवाड़ा लाल

बिलासपुर। अंग्रेजी न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान हो हुड़दंग को रोकने बिलासपुर पुलिस ने रिहर्सल शुरू कर दी।चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी व नशाखोरी करने वाले युवकों को खदेड़ने पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर लाठियां भी बरसाईं और देर रात 16 युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई ।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर शहर और जिलेभर में गुंडे बदमाशो के हौसले को तोड़ने पुलिस ने अभियान के तहत , सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों और देर रात तक नशे की हालत में घूमने वालों पर सख्ती से कार्रवाई के आदेश दिए, इसी के मद्देनजर शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनो की जांच कर शराब के नशे में गाड़ियों में फर्राटे भरने वाले शोहदों को थामह उनके खिलाफ कार्रवाई की ।
वहीं कुछ का डंडा भी उतारा गया, कडाके की कपकपा देने वाले ठंड के दौरान झींगा मस्ती करते पकड़े लोगो का पिछवाड़ा लाल किया गया तो शोहदे उई अम्मा चिल्लाते रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button