ब्रेकिंग
Uncategorized

प्रतिमाओं से छेड़छाड़ का सिलसिला, अंबेडकर प्रतिमा मामले में पुलिस के हाथ लगी अहम कड़ी, शहर में घूम रही मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला पर शक; तलाश तेज, सेंदरी मानसिक चिकित्सालय भेजने की तैयारी…

बिलासपुर,,,, जीडीसी कॉलेज के सामने स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है! घटना की सूचना शुक्रवार, 4 सितंबर की सुबह पुलिस को मिली… मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन में अपराध दर्ज कर अज्ञात आरोपी की पहचान के लिए पुलिस टीम को जांच में लगाया गया ..
प्रारंभिक जांच और आसपास के क्षेत्रों में की गई…. पतासाजी के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है! पुलिस के अनुसार, शहर में घूमने वाली एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला द्वारा अलग-अलग स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के साथ इसी तरह की छेड़छाड़ किए जाने की जानकारी सामने आई है! पुलिस अब उक्त महिला की तलाश कर रही है!


पुलिस का कहना है! कि महिला की पहचान और घटना में उसकी भूमिका की पुष्टि के लिए जांच जारी है! और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सहित अन्य माध्यमों से भी जानकारी जुटाई जा रही है! पुलिस टीम महिला की तलाश में जुटी है! और उसके मिलने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी….
पुलिस के मुताबिक महिला को पकड़ने के बाद उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जाएगी और चिकित्सकीय परीक्षण के बाद उसे सेंदरी स्थित मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराने की कार्रवाई की जाएगी…
घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में स्थिति पर नजर बनाए रखी है! प्रतिमा से छेड़छाड़ की घटना को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली। पुलिस ने स्पष्ट किया है! कि मामले में तथ्यों की जांच की जा रही है!और जांच के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button