ब्रेकिंग
Uncategorized

तीजा तिहार समारोह में सीएम ने एक नही किया जोड़ा ऐलान, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख और चोरहादेवरी का नाम बदल रामदेवरी करने की घोषणा…!

बिलासपुर / बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के तीजा तिहार समारोह में पहुँचे मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख रुपये के प्रावधान करने, वही सुनने में लज्जाजनक और अप्रिय क्षेत्र के एक गांव चोरहादेवरी का नामकरण अब रामदेवरी
घोषणा कर खूब तालियां बटोरी,,,!
मंचासीन अतिथि, दर्शकदीर्धा में बैठे अफसर, पार्टी नेता कार्यकर्ता सब तब मूर्ति हो गए जब राष्ट्रगान की घोषणा की गई… पर साउंड सिस्टम ध्वस्त हो गया,,,,
लोग अटेंशन खड़े होकर वेट करते रहे तब विधायक सुशांत शुक्ला डायस के पास पहुचे और उन्होंने भारत के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम् का गायन किया। इसके बाद सिस्टम बना और फिर राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और राजगीत की धुन बजी।

बेमेतरा नही बाबू बेलतरा

पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच से उदघोषक बेमेतरा- बेमेतरा बोलते रहे, जब सीएम मंच से रवाना हो गए और नाच गाने का दौर शुरू हुआ तब एक ग्रामीण ने उदघोषक को बताया बेमेतरा नई है बाबू बेलतरा अय बेलतरा तब उदघोषक इस अपनी गलती सुधारी और बेलतरा को बेलतरा बताया….

एक पंत कई काज

राजनीति के धुरंधर और जननेता दिलीप सिंह जूदेव की पाठशाला से निकले उनके शिष्य विधायक सुशांत ने एक तीर से कई वार कर दिये,,, एक तो क्षेत्र के बड़े वोट बैंक पर बड़ा असर डाल गृहलक्ष्मियो को खुश कर दिया, दूसरा मुख्यमंत्री के आगमन से बड़ा सन्देश गया, पड़ोसी विधानसभा के विधायकों को भी शामिल होना पड़ा। झमाझम आयोजन और अभी से बन रहे माहौल को देखकर गदगद सीएम को विधायक की पीठ थपथपानी पड़ी…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button