ब्रेकिंग

मंगलसूत्र सिक्स, हद कर दी आपने 6 की जांच जारी है 7 वे नही 8 वे की तैयारी है, पता नही इतने के बाद भी चर्चित किम्स प्रबंधन पर कार्रवाई से क्यो कांप रहे हाथ

Spread the love

0 कोरोना कॉल के बाद से लगातार किम्स में हो रहे हंगामे, मनमानी के खिलाफ पनप रहा आक्रोश

0 राष्ट्रीय कार्यक्रम की अपमान के बाबा भी कार्रवाई नही


बिलासपुर – सोमवार देर रात जयराम नगर हरदाडीह निवासी 58 वर्षीय कामता प्रसाद नायक की मगरपारा के चर्चित किम्स अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर अवक्रोश जताया जिससे हंगामा मचा रहा। तनाव की सूचना पर पहुची पुलिस ने समझाबुझाकर आक्रोशित भीड़ को शांत करने सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराने कहा जिससे भीड़ किम्स प्रबंधन के खिलाफ सिविलब्लेन में शिकायत दर्ज कराने पहुची।


बताया जाता हैं कि हरदाडीह कर कामता प्रसाद को तबीयत बिगड़ने पर किम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया । परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के चलते उनकी मौत हुई है।
कामता प्रसाद की मृत्यु के बाद गुस्साए परिजन अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। चर्चित किम्स में फिर तनाव कि सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुच गई तब तक हो हंगामा मचा रहा। मौके पर पहुची पुलिस ने लोगो को समझाने का प्रयास किया पर भीड़ किम्स प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर और कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। माहौल को शांत करने के लिए पुलिस ने आक्रोशित भीड़ को समझाइस दी कि यहाँ हो हल्ला मचाने के बजाए थाने में एफआईआर कराएं। इसके बाद भीड़ पीड़ित परिवार के साथ रिपोर्ट लिखाने सिविल लाइन थाने पहुँच गई। थाने में देर रात तक मजमा लगा रहा।


बोले लोग यहां तो किम्स ही स्वागत कर रहा

चर्चित किम्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने भीड़ थाने पहुची तो थाने के गेट पर चर्चित किम्स के सौजन्य वाला स्वागत द्वार देख लोगो ने टिप्पणीं की कि यहां तो किम्स ही स्वागत कर रहा कार्रवाई क्या होगी।


6 मामलों की जांच पहले ही चल रही
कैलाश सोनी की शिकायत की जांच टीम की हेड डॉक्टर गायत्री बांधी और सीएमएचओ डॉ प्रमोद तिवारी में बताया था कि किम्स से लगातार लापवाही और मनमानी की शिकायते आ रही है कैलाश सोनी के अलावा 5 और शिकायतों की जांच किंज रही है।

क्या शतक का इंतजार


सवाल यह उठ रहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा क्या भगवान कृष्ण की भूमिका पर है जो शिशुपाल की तरह सौ गलतियों पर ही जागेगा।क्या यही जीरो टॉलरेंस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *