ब्रेकिंग
Uncategorized

बुर्के में आए लुटेरे, एयरगन छोड़कर भागे, जैसवाल के घर डकैती का ‘फिल्मी प्लान’ फेल, पुलिस ने दबोचे आरोपी; चोरी के गहने बेचने वाला भी आया गिरफ्त में, जेवरात के साथ नकदी बरामद…

बिलासपुर,,,,  कोटा थाना क्षेत्र में बुर्का पहनकर घर में घुसकर हथियार दिखाते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है! शुक्रवार को बिलासा गुड़ी में एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय ने पूरे मामले का खुलासा किया…  पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने जैसवाल के घर को निशाना बनाया था…. घर में विरोध होने पर आरोपी मौके पर एयरगन और बुर्का छोड़कर फरार हो गए थे…
घटना की शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की…. एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने मुखबिरों को सक्रिय किया…. और संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी… इसी दौरान मिली सूचना के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई…
जांच में सामने आया कि आरोपी राकेश जयसवाल ने अपने साथी विक्की और सनी सिंह से कट्टे की जरूरत की बात कही थी… इसके बाद हथियार की व्यवस्था करने की योजना बनाई गई… सनी सिंह ने अपने एक रिश्तेदार के बारे में बताया… जो बीमा इलाके में रहता था… और हथियार बेचने का काम करता था… इसके बाद आरोपी वहां पहुंचे और हथियार लेकर आए…
वारदात के दौरान आरोपियों ने पहचान छिपाने के लिए बुर्के का इस्तेमाल किया…. और जैसवाल के घर में लूट की… हालांकि विरोध होने पर वे घबरा गए और भागते समय एयरगन व बुर्का मौके पर छोड़ गए… पुलिस ने इन्हीं महत्वपूर्ण सुरागों को जांच की कड़ी बनाया…
जांच के दौरान आरोपियों के पुराने मामलों और गतिविधियों की भी जानकारी सामने आई… पुलिस के अनुसार आरोपियों ने तखतपुर की एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के गहने बेचने की कोशिश की थी… लेकिन बिल नहीं होने पर ज्वेलर्स ने गहने लेने से इनकार कर दिया… इसके बाद आरोपियों ने हरि सोनी को चोरी के गहने दिए… पुलिस का आरोप है! कि हरि सोनी को गहने चोरी के होने की जानकारी थी… फिर भी उसने उन्हें अपने पास रखा और बाद में बेच दिया…
पुलिस ने हरि सोनी से चोरी के जेवरात बेचकर हासिल की गई….  रकम बरामद कर ली है! आरोपियों से पूछताछ में वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों और पूर्व आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है! पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! और आगे की विवेचना जारी है! कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button