ब्रेकिंग

जानलेवा हमले में घायल ग्रामीण ने कलेक्टर को शिकायत सौप बिल्हा थाने के 3 पुलिस कर्मियों पर लगाए ग़म्भीर आरोप, कहा सरपंच के बेटों को बचाने समझौता करने बना रहे दबाव, बात न मानने पर दे रहे एससी- एसटी एक्ट में फंसाने धमकी…

Spread the love

0 बात न मानने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसा जेल भेजने की धमकी का आरोप
0 मजिस्ट्रियल पॉवर का जलवा दिखाने लगातार आ रही शिकायतें

बिलासपुर । ग्राम मोहतरा के राजेश बरगाह ने कलेक्टर के समक्ष लिखित शिकायत कर
बिल्हा थाने के 3 पुलिसकर्मियों पर मारपीट के मामले में समझौते का दबाव बनाने और रहे मना करने पर एससी-एसटी एक्ट में फंसाने भयादोहन कर जेल भेजने की धमकी देने का ग़म्भीर आरोप लगाया है।

बुधवार को कलेक्टर कार्यालय से कलेक्टर को शिकायत की प्रति सौप न्याय का गुहार लगाकर बाहर निकले पीड़ित राजेश ने बताया कि गत 19 अप्रैल 2026 को हुई मारपीट की घटना की रिपोर्ट उन्होंने बिल्हा थाने में दर्ज कराई थी। आरोप है कि मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने के बजाय थाना बिल्हा के कुछ पुलिसकर्मी कभी उनके निवास पर धमकाकर तो कभी उन्हें थाने बुलाकर समझौते के लिए दबाव बना रहे। आवेदन में प्रधान आरक्षक अमर सिंह चंद्रा, मुकेश दिव्या और प्रताप साहू के नाम का उल्लेख है। राजेश का आरोप है कि जब उन्होंने समझौते के प्रस्ताव को नकारा तो ये तीन पुलिसकर्मी उन्हें एससी-एसटी एक्ट में फंसाकर जेल भेजने धमकी दे रहे है।
शिकायत लेकर अपने परिवार के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। कलेक्टर ने एसएसपी को शिकायत की प्रति भेज मामले की निष्पक्ष जांच करा उचित कार्रवाई करने निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से लगातार कुछ थानों से आर्थिक लेनदेन के मामलों में हस्तक्षेप और अवैध उगाही व समझौता कराने का आरोप लगते आ रहा, कुछ प्रकरणों में तो पीड़ित पक्ष के द्वारा डिजिटल लेनदेन का साक्ष्य भी प्रस्तुत किये गए है, जो बेहद ग़म्भीर है।

पीड़ित राजेश, ग्राम मोहतरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *