ब्रेकिंग
Uncategorized

सब जगह थम गई कार्रवाई, तो न्यायधानी के सिरगिट्टी इलाके से पकड़े गए 23 बंगलादेशी घुसपैठिये,,, पुलिस ने किया होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर रायपुर भेजने का दावा…!

बिलासपुर । जब सब जगह कार्रवाई थम गई तब बिलासपुर पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज के अनधिकृत रूप से सिरगिट्टी इलाके में रह रहे
बिना वैध दस्तावेजों के अनधिकृत रूप से रह रहे 23 संदिग्ध बंग्लादेश घुसपैठियों को पकड़ होल्डिंग/डिटेंशन सेंटर, रायपुर भेजने की कार्रवाई का दावा किया है।
लगातार अपराधों के कारण चर्चित सिरगिट्टी इलाके से जब – जब कोई बड़ी वारदात होती रही मीडिया प्रशासन को आगाह करता रहा कि क्षेत्र के दीगर प्रान्त के लोगो बिना पुलिस वेरिफिकेशन के रह रहे जिसके कारण वारदाते हो रही।
बिलासपुर पुलिस के मुताबिक राज्य शासन के निर्देश पर प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे अप्रवासियों (बांग्लादेश) घुसपैठियों को पकड़कर वापस भेजने के निर्देश पर विशेष अभियान

चलाकर विशेष टास्क फोर्स और थानेदारों को अवैध घुसपैठियों एवं बिना वैध दस्तावेजों के निवासरत संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान एवं सत्यापन के काम पर लगाकर धरपकड़ की गई।

तो घुमाइए ये टोल-फ्री नंबर

शहर और आसपास के इलाकों में अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध घुसपैठियों के सम्बंध में जानकारी देने पुलिस ने टोल-फ्री नंबर 1800-233-1905 भी जारी किया गया है, ताकि लोग इस कार्य मे सहयोग कर जानकारी दे सके।

पूर्व में भी प्रभावी कार्रवाई का दावा

बिलासपुर पुलिस ने इस अभियान के पूर्व भी अवैध रूप से निवासरत संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिकों के विरुद्ध कार्रवाई करने का दावा किया है कि पूर्व में 02 संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई थी।

जिसमे थाना तोरवा क्षेत्र में अवैध रूप से निवासरत बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद हुसैन उर्फ सुब्रती शर्मा उर्फ सागर, निवासी शाहपुर, आरापाड़ा, नौवापाड़ा, पुलिस स्टेशन कोतवाली, जिला जशोर (बांग्लादेश) की पहचान किए जाने के पश्चात् उसके विरुद्ध दिनांक 12.07.2025 को बांग्लादेश निर्वासन (Quit India) की कार्रवाई की गई थी।

इसी प्रकार थाना तोरवा में दिनांक 17.03.2025 को बांग्लादेश की नाबालिग बालिका के अपहरण के संबंध में आरोपी हृदय कुमार शर्मा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 122/2025 के तहत संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button