ब्रेकिंग

खत्म हुई पेशी, पीएम मोदी ने किया कोनी के नवनिर्मित सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअल लोकापर्ण, सीएम साय ने  फिर किया तीर्थयात्रा योजना का ऐलान

Spread the love

बिलासपुर। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरी जयंती और नौवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिलासपुर के कोनी के 200 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सिम्स के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का वर्चुअल लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस लोकार्पण समरोह में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि देश के लोग जितना ज्यादा स्वस्थ रहेंगे, देश की प्रगति उतनी ही तेजी से होगी। पूरी दुनिया के लोग योग और पंचकर्म के लिए भारत आते है और आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में संवदेनशीलता के साथ काम कर रही है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में न्यायधानी को धन्वंतरि जयंती पर एक बड़ी सौगात दी हैं। यह मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इस अस्पताल से न केवल बिलासपुर के आसपास के ग्रामीणों को इलाज की बेहतर सुविधा मिलेगी बल्कि सरगुजा संभाग के मरीजो को भी बेहतर इलाज के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार मोदी की गारंटी और सुशासन के संकल्प के साथ विकास के सभी वादों को पूरा करने के लिए संकल्पित है। हमारी सरकार द्वारा तीर्थ यात्रा योजना फिर से शुरू की जा रही है।वही उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि 200 करोड़ की लागत से निर्मित इस अस्पताल की सौगात आज धनतेरस पर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर की जनता को दी है। अब लोगो को इलाज के लिए भटकना नही पड़ेगा।विधायक सुशांत शुक्ला ने भी इस अस्पताल के शुभारंभ को स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान बताया।

स्वागत उद्बोधन देते हुए अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ ने मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के शुभारंभ को बिलासपुर के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। इसी कड़ी में ढाई एकड़ में यह 11 मंजिला भव्य हॉस्पिटल बनाया गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस अस्पताल में बिलासपुर सहित सरगुजा संभाग के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
उन्होंने कहा कि सन 2003 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने स्वास्थ्य सुरक्षा योजना की शुरुआत की थी। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री ने स्वास्थ्य सुरक्षा योजना के फेस चार के अंतर्गत दो सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल प्रारंभ किया जा रहे हैं जिसमें 200 करोड़ की लागत से बना यह सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल शामिल है। 11 मंजिला यह अस्पताल बिलासपुर का सबसे ऊंचा भवन है जिसमें सीटी स्कैन, एमआरआई, डिजिटल एक्स-रे, कलर डॉपलर टीएमटी मशीन जैसी सुविधाएं उपलब्ध है। 240 बिस्तर वाले इस अस्पताल में 70 आईसीयू एवं आईसीसीयू बेड रहेंगे। इस अस्पताल में 08 मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का भी निर्माण किया गया है। वर्तमान में इस अस्पताल में न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, पल्मनोलॉजी और जनरल मेडिसिन सहित चार ओपीडी प्रारंभ किये जा रहे हैं। इस अस्पताल में ब्लड बैंक और पैथोलॉजी लैब की भी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने लिया जायजा किया वितरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 11 मंजिला अस्पताल भवन में उपलब्ध सुविधाओं सीटी स्कैन, एक्स रे, ब्लड बैंक पैथोलैब आदि कक्ष का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य योजना अंतर्गत विभिन्न सामग्री एवं प्रमाण पत्र का भी वितरण किया। उन्होंने 37 हितग्राहियों को मोटराइज्ड ट्रायसिकल, दूरस्थ अंचलों में संचालन के लिए 2 बाइक एंबुलेंस, 5 सिकल कार्ड, 5 आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। वही स्वास्थ्य केंद्र में बेहतर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिले के 7 केंद्रों को एन.क्यू.ए.एस प्रमाण पत्र प्रदान किया। इनमें जिला अस्पताल सहित 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करगी कला, हरदी कला, नवागांव सलका तथा 3 उप स्वास्थ्य केंद्र मिट्ठू नवागांव, मझवानी, पेंडरवा शामिल है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह सहित नागरिक व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *