
बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर मे दीपोत्सव पर्व के दौरान शुक्रवार की रात एक कैदी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कैदी हत्या के केस में सजा काट रहा था। रात में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी, तब उसे जेल अस्पताल ले जाया गया। हालत बिगड़ने पर उसे गंभीर हालत में सिम्स रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान बंदी ने दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक जूना बिलासपुर कतियापारा निवासी 35 वर्षीय बजरंग यादव हत्या के केस में सेंट्रल जेल में बंद था। जब वह 19 साल का था, तब मोहल्ले में बलवा और मारपीट की वारदात में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। साल 2009 में कोर्ट से उसे आजीवन कारावास की सजा हुई। जिसके बाद से वो सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था।जेल प्रशासन का कहना है कि
कैदी के सीने में दर्द था, सम्भवतः हार्ट अटैक से उसकी मौत हुई होगी। कैदी की मौत की सूचना सिविल लाइन पुलिस के साथ ही कार्यपालिक मजिस्ट्रेट को दी गई है।


जेल प्रशासन ने कैदी की मौत होने पर परिजनों की मौजूदगी में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष डॉक्टरों की टीम से उसका पोस्टमॉर्टम कराया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर उसके मौत के कारणों का पता चल सकेगा। जेल प्रशासन ने कैदी की मौत की सूचना जेल मुख्यालय के साथ ही जिला प्रशासन के अफसरों को भी दी है। साथ ही घटना की न्यायिक जांच के लिए सत्र न्यायाधीश को भी पत्र लिखा गया है। बता दें कि मानव अधिकार आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार पुलिस अभिरक्षा या फिर जेल में मौत होने पर न्यायिक जांच का प्रावधान है। लिहाजा, कैदी की मौत की भी दंडाधिकारी जांच होगी।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

