ब्रेकिंग

न्यायधानी बिलासपुर में युवाओं में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने विधायकद्वय धरमलाल और सुशांत ने किया 3 दिवसीय स्वराज स्वर का शुभारंभ, स्वराज संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” का बजा डंका

Spread the love

0 छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग, बच्चों में संस्कार और युवाओं में राष्ट्रप्रेम जागृत करने कर रहा आयोजन

0 पुलिस लाइन मैदान में सजा भव्य किला
0 बड़ी संख्या में आयोजन में शामिल हुए नागरिकजन

बिलासपुर,/ छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में शिवाजी महाराज पर केंद्रित 3 दिवसीय भव्य महानाट्य का शुक्रवार 13 फरवरी को विधायक धरमलाल कौशिक और शुशांत शुक्ला ने पुलिस मैदान में शुभारंभ किया।

15 फरवरी तक चलने वाले इस आयोजन के प्रथम दिवस शुक्रवार शाम स्वराज के संस्थापक शिवाजी महाराज के अद्वितीय जीवन, संघर्ष और जनकल्याण की भावना को सजीव रूप में प्रस्तुत करने विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक महानाट्य “जाणता राजा” की शानदार प्रस्तुति दी गई।
किले से सजे मंच पर कलाकारों ने दमदार संवाद और पारंपरिक वेशभूषा में तलवारों की खनक के बीच मशाल लेकर माहौल को वीरता के गौरव से भर दिया।


इस अवसर पर ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर भी मौजूद रहे। आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित व्यक्तित्व नहीं, बल्कि भारत के आत्मगौरव, स्वाभिमान और साहस के जीवंत प्रतीक हैं। स्वराज के संस्थापक शिवाजी महाराज के अद्वितीय जीवन, संघर्ष और जनकल्याण की भावना को जन जन तक पहुचाकर युवाओं को राष्ट्रभक्ति, आत्मसम्मान और सामाजिक एकता का संदेश देने यह आयोजन किया जा रहा है।भव्य सेट, सजीव दृश्यांकन और प्रभावशाली प्रस्तुति देकर कलाकारों ने खूब तालियां बटोरी।

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग ने बच्चों में संस्कार, युवाओं में दिशा और समाज में सकारात्मक चेतना जागृत करने समाज के सभी वर्गो ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठजनों, श्रमिकों, किसानों एवं व्यापारियो से सपरिवार इस ऐतिहासिक प्रस्तुति में शामिल होकर इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया है आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हर उस व्यक्ति की प्रेरणा हैं, जो न्याय, स्वाभिमान और जनकल्याण में विश्वास रखता है। “जाणता राजा” उनके विचारों को केवल प्रदर्शित नहीं करता, बल्कि उन्हें आत्मसात करने का अवसर देता है। उन्होंने बिलासपुर सहित छत्तीसगढ़ की जनता से आग्रह किया कि वे अपने परिवार और समाज के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन के साक्षी बनें।

विश्वविजय सिंह तोमर, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग
सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा विधानसभा क्षेत्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *