
बिलासपुर / न्यायधानी के नगर निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली क्या हाल है, आप भी देख लीजिए अरपा के दोनों तट चौपाटी में हैप्पी स्ट्रीट के सामने और रपटापार चाँटीडीह रामायण चौक रोड मोड़ पर दो भवन तन गए, पर किसी को कुछ पता नही। जब इसको लेकर मीडिया ने सवाल पूछा तो बताए कि नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।




शनिचरी रपटा से लगे चौपाटी हैप्पी स्ट्रीट के सामने तना 3 मंजिला भवन
तत्कालीन कांग्रेसकाल में नगर निगम को इस दावे के साथ 8 जोनों में विभक्त किया गया कि इससे लोगो को निगम मुख्यालय तक दौड़ नही लगानी पड़ेगी उनकी समस्याओं का निदान उनके क्षेत्र के जोन कार्यालयों से सहज हो जाएगा, पर हकीकत क्या है सब देख रहै।
शहर के विभिन्न इलाकों में 8 ज़ोन कार्यालय और 8 जोन कमिश्नर है। सबके अलग अलग भवन और अलग अलग सेटअप है, सभी जोन कार्यालयों में 1-1 भवन शाखा प्रभारी है अमला है पर किसी को कोई मतलब ही नही है।
तभी न ग्रीन नेट की आढ में आगजनी के बाद खंडहर
के मरम्मत के आवेदन पर नया काम्प्लेक्स तन गया न जोन कमिश्नर को दिखाई दिया न भवन शाखा प्रभारी को और न अमले को। कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत हुई कि सकरी गली में जहां आपातकाल में एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड तक नही जा सकती उस गोलबाजार की सकरी गली में अमरनाथ दुकान लाइन में बिना अनुमति काम्प्लेक्स ताना जा रहा रातोरात छत की ढलाई की जा रही है, इसके बाद जागे अफसरो ने मौका विजिट कर काम बंद करा निर्माणकर्ता संजय दुबे को नोटिस जारी किया गया। बताया जा रहा कि निर्माणकर्ता ने नोटिस मिलने के दूसरे दिन ही निगम के भवन शाखा में नए निर्माण का नक्शा भी जमा करा दिया ये पब्लिक है सब जान गई…
इसी तरह अरपा के दोनों तट पर बड़का भवन तन गया और किसी को कुछ पता ही नही पब्लिक कह रही कि क्या अफसर शहर में नही निकलते और यदि निकलते है तो ये सब उन्हें क्यो नही दिखता, हल्ला मचने और मीडिया में खबर आते ही कैसे नक्शा जमा हो जा रहा और एक्सेप्ट भी…..?
शहर के सभी 8 जोन में बड़े पैमाने पर बिना डर खौफ के अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे, तेलीपारा में दो आवासीय भवन की अनुमति पर 38 डबल डेकर दुकानों का काम्प्लेक्स तन गया ऐसे और भी कई उदाहरण है,,,ये हाल है केंद्रीय आवास एवं पर्यावरण मंत्री और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री के शहर का …
000
अरपा के दोनों ओर निर्माणाधीन भवन की कोई जानकारी नही है, चाँटीडीह-रामायण चौक वाला भवन किसी साहू का है,,, दस्तावेज मांगने पर नही दिखाया तो उन्हें नोटिस जारी किया गया है, हैप्पी स्ट्रीट के सामने वाले निर्माण की जानकारी मंगाई गई है। गोलबाजार में आगजनी के बाद काम्प्लेक्स के मरम्मत का आवेदन दिया गया है, नए निर्माण की अनुमति नही है…भवन मालिक संजय दुबे को भी नोटिस जारी किया गया है।
अनुपम तिवारी, भवन शाखा अधिकारी नगर निगम बिलासपुर
0000
नगर तथा ग्राम निवेश कार्यालय से न तो अरपा चौपाटी हैप्पी स्ट्रीट के सामने के निर्माण की अनुमति ली गई है और न चाँटीडीह नदी तट पर भवन निर्माण की जानकारी है।
भानूप्रताप पटेल
संयुक्त संचालक ग्राम तथा नगर निवेश बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



