ब्रेकिंग

चौथिया कार्यक्रम के दौरान मंगलभवन में दे दनादन, गाडियां भी तोड़ी गई, बिलासपुरियन्स बरातियों को आई चोटें, अस्पताल में चल रहा इलाज

Spread the love

कोरबा/ बिलासपुर / बिलासपुर के चौथिया बराती और घरातियों के बीच मंगल भवन में डीजे पर डांस करते समय हुए विवाद में जमकर मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मारपीट करने वाले युवक फरार हो गए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है.पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

वारदात कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगल भवन की है। पुलिस के मुताबिक बिलासपुर से चौथिया बारात दर्री के मंगल भवन पर पहुची। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान डीजे पर गाना चल रहा था और दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग खुशी में डांस कर रहे थे। इसी बीच डांस करते समय दुल्हन पक्ष के एक युवक के साथ धक्का-मुक्की हो गई. मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई. मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. इस हिंसक झड़प के दौरान चारपहिया वाहन और बाइक में
तोड़फोड़ भी की गई.बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले युवक कोरबा के रहने वाले हैं, जबकि घायल के है।
दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि अस्पताल में.घायलों का उपचार जारी है।फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *