ब्रेकिंग

खपरी बाईपास पर खड़ी ट्रक से जा भिड़ी कार, छुट्टी लेकर जगदलपुर कैम्प से घर जाने सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 201 के एसआई, हेड कॉन्स्टेबल, कांस्टेबल और कार चालक की दर्दनाक मौत, घायल सिपाही रायपुर रिफर

Spread the love

बिलासपुर ../ धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र के खपरी बाईपास पर शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सीआरपीएफ कोबरा बटालियन 201 के एसआई, हेड कॉन्स्टेबल, कांस्टेबल और एक सिविलियन की दर्दनाक मौत हो गई। वही एक सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ये सभी छुट्टी लेकर जगदलपुर कैम्प से टैक्सी लेकर अपने- अपने घर जाने माना एयरपोर्ट जा रहे थे, अपने घर रहा है कि, खपरी मोड़ के पास कार चालक को झपकी आने के कारण कारण कार खड़े ट्रक से जा टकराई,। इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल जवानों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक जवान की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मृतकों के शव भी क्षत विक्षत हो गए ,मृत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके गृह राज्यो में भेजने की बात कही जा रही ।घटना की खबर मिलते ही सीआरपीएफ के डीआईजी, धमतरी एसपी , धमतरी कलेक्टर और महापौर जिला अस्पताल पहुँचे और व्यवस्था
का जायजा लिया।

इस हादसे में बिहार निवासी कॉन्स्टेबल अभिमान राय बुरी तरह घायल हो गए वहीं  झारखंड निवासी हवलदार मुकेश कुमार, रीवा मध्यप्रदेश के कार चालक हीरालाल नागर.. झुंझनु राजस्थान के एसआई उमेद सिंह ..बलिया यूपी के कॉन्सटेबल राजकुमार गोंड की मौत हो गई।

वरदान परमार्थ ने दी त्वरित सेवा


घटना की सूचना मिलते ही वरदान परामर्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के सदस्य शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत कर क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकाल पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी भिजवाया । पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *