ब्रेकिंग

टीडीएमके की स्थिति में नही निगम प्रशासन, सामान्य सभा ने उछाल दी रही सही कसर,

Spread the love

बिलासपुर / न्यायधानी और प्रदेश के सबसे बड़े शहर का कर्ज में डूबा स्थानीय नगर निगम तुरत दान महाकल्याण( टीडीएमके) की स्थिति में नही है। निगम की सामान्य सभा मे प्रश्नकाल के दौरान सड़क, नाली, सफ़ाई और आसन्न गर्मी में पेयजल को लेकर जिस तरह से अपनी मांगे रखी, और मेयर ने लगभग हर सवाल पर जो शासन को प्रस्ताव भेजने और सरकार से रकम मांगने का जो रट्टा लगाया उसने रही सही कसर भी निकालकर जाहिर कर दिया कि कुछ नही सब फोकला फांसी है। किसी काम के लिए न तो फंड है और न ही गर्मी में आसन्न जलसंकट से निबटने कोई तैयारी है…
केंद्रीय राज्य मंत्री और उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री के शहर के नगर निगम की हालत बेहद खस्ता है, 300 करोड़ रुपये तो बिजलीं बिल का बकाया है, इज़के अलावा नगर निगम के दीगर प्रान्त के ठेका कम्पनियों और लोकल ठेकेदार के स्टाफ का 3-3, 4-4 माह के पारिश्रमिक का भुगतान लटका है। पिछले माह ले देकर स्टाफ के वेतन का इंतजाम हो सका।
सीजीडीएनए ने 3 दिन पूर्व ही ” न फंड न मरम्मत का सामान गर्मी में कैसे होगा जलसंकट का निदान, मेयर जलकार्य विभाग की पहली बैठक में ही क्लीन बोल्ड, दूसरे दिन आज बुधवार को होने वाली खाद्य,”लोकस्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग की बैठक स्थगित
शीर्षक से खबर प्रसारित कर बताया था कि निगम के जलकार्य विभाग के स्टोर में मरम्मत तक का सामान नही है।
शनिवार को स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल स्टेडियम में हुई सामान्य सभा की बैठक में मेयर के जवाब ने तो निगम की कंगाली और गर्मी पूर्व पेयजल संकट की तैयारी की पोल खोलकर रख दी। जनता के चुने प्रतिनिधि गर्मी में पेयजल संकट के लिए की गई तैयारी को लेकर सवाल दाग रहे थे, तो मेयर प्राकलन, स्टीमेट, टेंडर और शासन को प्रस्ताव भेजने की बात कह रही थी। सड़क, नाली समेत सभी कार्यो के सवालों पर भी लगभग यही जवाब था।
यहाँ तक संकटकालीन परिस्थितियों में शहर के वार्डो में टैंकर के जरिये जलापूर्ति की भी पोल खुल गई, सदन में टैंकरों के पंचर खड़े होने, ज्यादातर टैंकरों में लीकेज के सवाल तक उठे मेयर ने इनके मरम्मत कराने की बात कही मतलब अभी तक टैंकर भी तैयार नही है…?


जब आई बरात…


यानि हालात आई बारात… टाइप का है, नेता प्रतिपक्ष का कहना है कि गर्मी आ गई जनप्रतिनिधि पानी मांग रहे तो मेयर शासन से पैसा मांगने, स्टीमेट तैयार कर प्रस्ताव भेजने और टेंडर की बात कर रही है ये बात समझ से परे है…

भरत कश्यप, नेताप्रतिपक्ष नगर निगम बिलासपुर
पूजा विधानी, मेयर नगर निगम बिलासपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *