ब्रेकिंग

उपमुख्यमंत्री ने कहा बिलासपुर प्रेस क्लब केवल प्रेस जगत का ही नही शहर का प्रतिनिधत्व करता आ रहा, मंचस्थ अतिथियों ने भी बताई उपलब्धिया, नई कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, समारोह से कलमकारों में जगी आस…

Spread the love

बिलासपुर,,, बिलासपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री अरुणसाव ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। स्वागत भाषण में प्रेस क्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा ने पत्रकारों को आवास के लिए जमीन मुहैया कराने समेत पत्रकार हित से जुड़े मुद्दों पर आपनी मांग रखी, जिसके लिए उन्होंने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।
  मंचस्थ अतिथियों में उनके अलावा बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, नगर निगम की महापौर पूजा विधानी व सभापति विनोद सोनी मौजूद रहे।
प्रेसक्लब अध्यक्ष अजित मिश्रा ने कहा कि समाज को दिशा देने वाले पत्रकारों के लिए भूखण्ड देने, अधिमान्यता की अवधि 10 से 5 वर्ष करने, पेंशन, टोल मुक्त यात्रा, सुरक्षा और पत्रकारों व उनके परिवार के लिए चिकित्सा सम्बन्धी मांग रखी।
  उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी बिलासपर प्रेस क्लब की सराहना करते हुए कहा कि इसे अक्षुण रखने नए पत्रकारों के नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की बात कही, ताकि इस वैभवशाली इतिहास को बनाए रखा जा सके। वही उन्होंने न्यू पत्रकार कालोनी में 8 करोड़ की लागत से सड़क को स्वीकृति दिलाने और प्रेस क्लब भवन के कायाकल्प की बात कही साथ ही पत्रकारों को आवास हेतु  भूमि आबंटन की प्रक्रिया के लिए हर सम्भव प्रयास करने की बात कही। इसके बाद उपमुख्यत्री श्री साव ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजयकांत तिवारी, सचिव संदीप करिहार, कोषाध्यक्ष किशोर कुमार सिंह, सहसचिव हरिशंकर गंगवानी कार्यकारिणी कैलाश यादव को शपथ दिलाई।


कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रेस क्लब ने सदैव बिलासपुर के हित मे काम किया है। उन्होंने  कहा कि पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान अवस्थी के नेतृत्व में रेलजोन की मांग के लिए जोन संघर्ष समिति, और प्रेस क्लब के सहयोग से शहर को यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी की स्थापना में अहम योगदान मिलने की बात कही, वही अध्यक्ष की मांग के लिए उपमुख्यमंत्री से आग्रह किया।
बेलतरा विधायक सुशांत ने भी राजनीति और शहर हित में
बिलासपुर प्रेस क्लब के योगदान को याद किया। तो बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि बिलासपुर के पत्रकारिता की चर्चा पूरे देश मे है। सरकार की सोच आवास सबका हो जो बचे उनके लिए आवास की व्यवस्था हो हम भी सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *