ब्रेकिंग

चर्चित किम्स के अरबपति वारिस पैतृक सम्पत्ति के लिए कर रहे जूतमपैजार, रविवार को फिर हुआ उठापटक सिविल लाइन पहुँचा मामला

बिलासपुर। चर्चित किम्स हॉस्पिटल के ख्याति नाम डॉक्टर वाय आर कृष्णा के अरबपति बेटे पैतृक संपत्ति के लिए मारपीट और उठा पटक कर रहे हैं । रविवार को फिर मामला सिविल लाइन थाने तक पहुंचा।

दोनों भाइयों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करा कार्रवाई की मांग की है। दोनों के अपने-अपने आरोप है यह पहला मौका नहीं है जब दिवंगत डॉक्टर बाय आर कृष्णा के परिवार में इस तरह का क्लेश सामने आया हो इसके पूर्व भी मारपीट और विवाद का मामला थाने तक आ चुका है।

उचित कार्रवाई के अभाव में दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता तो यह वारदात कभी भी बड़ा रूप ले सकती है, किम्स प्रबंधन पहले से ही अपने कारनामों के लिए चर्चा में है इस झगड़े ने एक बार फिर किम्स प्रबंधन को चर्चा में ला दिया है।

ये रहे भाइयों के आरोप…

एक गई महिला थाने-

बताया जा रहा कि एक भाई की महिला मित्र भी सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँची, तो पुलिस एक पक्ष को सुन रही थी, इसको लेकर भी बवाल मचा की उसकी नही सुनी जा रही। इसके बाद महिला थाना जाने की बात कहकर वह सिविल लाइन से निकल गयी।

जांच कर रहे है-


इधर सिविल लाइन थानेदार एस आर साहू का कहना है कि दोनों भाइयों के खिलाफ पैतृक संपत्ति का झगड़ा है। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मॉम्ले कि जांच करा कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *