ब्रेकिंग

सोने के दाम में उथल-पुथल से गड़बड़ाया माहौल, सीपत क्षेत्र से जेवर कारोबारी से लूट तो, चिंगराजपारा से ज्वेलर्स दुकान से चोरी का प्रयास, हो रहा विवाद भी

Spread the love

0 7-8 लाख के जेवर की लूट, वाहवाही भरपूर कारोबारी के हाथ आया 60-70 हजार का गहना

0 राजकिशोर नगर के ज्वेलर्स कारोबारी पर जानलेवा हमले और लूट के बाद गड़बड़ा रहा माहौल

बिलासपुर/ सोने- चांदी के दाम में क्या उथल-पुथल मची बवाल मच गया। लूटम लूट मचा है सराफा दुकान के शटर काट चोरी के प्रयास हो रहे है, गिरवी वालो का लफड़ा पहले ही सामने आ चुका है, अब एक के बाद एक लूट और चोरी की वारदात सामने आ रही है।
शुक्रवार को सीपत क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के रमेश ज्वेलर्स का संचालक तब लूट गया जब वह घर जाने के लिए जेवर से भरे बैग को दुकान के चबूतरे पर शटर गिरा रहा था इतने में 3 बाइक सवार नकाबपोश लुटेरे उनके 10 किलो चांदी और 6 तोला सोने से भरा बैग लेकर भाग निकले।

चिंगराजपारा पारा राधिका ज्वेलर्स का ताला काट चोरी का प्रयास


इधर सरकण्डा चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित राधिका ज्वेलर्स के शटर में लगे तालों को पत्थर से कुचलकर तोड़ने और आरी से काटकर चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। ये कारोबारी परिवार पहले ही लूटकांड में बर्बाद हो चुका है, लुटरे दुकान से घर गोड़पारा जाने के दौरान इस ज्वेलर्स के संचालक को स्कूटर समेत गिराकर सिटी कोतवाली क्षेत्र के शनिचरी रपटा के पास से 7-8 लाख का जेवर ले भागे थे। इज़के चलते सदमे में ज्वेलर्स दुकान संचालक की माँ का निधन हो गया।

यहां भर्ती है राजकिशोर नगर महालक्ष्मी ज्वेलर्स का घायल संचालक

इस मामले का दिलचस्प पहलू ये है कि आरोपी भी पकड़े गए पर दुकान संचालक को महज 60-70 हजार का माल ही बाकी का माल आज तक नही मिला। उस समय मीडिया में आरोपियों को पकड़ने की खूब खबरे भी चलवाई गई लेकिन इस ज्वेलर्स संचालक को क्या मिला, उल्टे फिर उनके यहां चोरी का प्रयास हुआ।
राजकिशोर नगर में ज्वेलर्स कारोबारी पर जानलेवा हमले और लूट की खबर से पहले ही कोहराम मचा है, हालांकि आरोपी यूपी में पुलिस से मठभेड़ में घायल हुए और पकड़े गए।


इससे पहले सराफा कारोबारियों द्वारा कलेक्टर एसपी को इस मामले में ज्ञापन सौंपा गया था कि सोने के रेट बढ़ने के बाद लोग रहन रखे जेवरात छुड़ाने आ रहे, मियाद बढ़ने के चलते विबाद बढ़ रहा है।

बढ़ रहा लुटेरों बदमासो का हौसला

0 मुंगेली नाका अमृत ज्वेलर्स से आधी रात  चोर गाड़ी लगाकर दुकान से जेवर गाड़ी में।लादकर।भाग गए।

0 उसलापुर ओवरब्रिज के आगे  सकरी के बीच  मेनरोड के पास सती श्रीज्वेलर्स के संचालक पर जानलेवा हमले व।लूट का मामला आया।

0 चिंगराजपारा अमरैया चौक के राधिका ज्वेलर्स के संचालक से 7 लाख रुपये के जेवर से भरे बैग की लूट

0 गोड़पारा के दीपक ज्वेलर्स के संचालक पर  दिनदहाड़े फायरिंग कर  लूट की वारदात जैसे मामले लगातार सामने आ रहे है, पर जब से सोने- चांदी के दाम में उथल – पुथल मची है तब से फिर लफड़े बढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *