ब्रेकिंग

दरबारी लगा रहे पूर्व मंत्री व नगर विधायक की छवि पर बट्टा, बिजली की समस्या लेकर पहुचे तो एक नागरिको को हड़का रहा, तो दूसरा कर रहा महिलाओ से गाली गलौच मारपीट

Spread the love

बिलासपुर। राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद नेताओ के पिछलग्गू किस कदर दबंगई कर रहे है, आप भी इन दो वीडियो में देख लीजिए जो जमकर वायरल हो रहा। लोग पूछ रहे है कि क्या यही सुशासन है अब सवाल यह उठ रहा कि सरेआम पब्लिक के सामने अपने नेता की भद्द पीटने वाले पिछलग्गुओं पर क्या नेता कोई कार्रवाई करेंगे या इससे पल्ला झाड़कर फिर पब्लिक के बीच वोट मांगने जायेगे।

ये पहला वीडियो फुटेज नगर विधायक अमर अग्रवाल के बंगले के है। शनिवार की रात जब अंधड़ बारिश के कारण पूरा शहर अंधेरे में डूबा था और विधायक जी का बंगला रौशनी से जगमगा रहा था। लोग उमस भरी गर्मी और मच्छरों के दंश के कारण रतजगा कर रहे थे, रविवार सुबह नीट का इक्जाम था, परीक्षार्थी बिजलीं आने का इंतजार कर रहे थे, देर रात तक जब बिजलीं नही आई तो, आक्रोशित नागरिक इसकी शिकायत लेकर नगर विधायक के जगमग बंगले के सामने खड़े होकर विरोध कर रहे थे, तभी उनके दरबारी ने वहाँ पहुँच लोगो को हड़काया की तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई यहाँ आने की,

लोगो ने जब इस पर आपत्ति जताई तो दरबारी ने पुलिस बुला लिया और मुह में गुटखा पाउच दबा लोगो को हड़काने लगा जिसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा। छोटे- छोटे बच्चों को लेकर विधायक बंगले पहुँचे लोगो ने उल्टे सवाल किया कि हमने विधायक बनाया है इनके पास न आये तो कहा जाए समस्या लेकर रात दो- ढाई बजे रहे, ये तो अच्छा हुआ कि।पुलिस पहुच गई नही तो कुछ भी हो सकता है।


अब इस दूसरे वायरल वीडियो को देखिए दबंगई दिखाता ये युवा अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और विधायक का दरबारी बताया जा रहा, वह पुरुष ही नही महिलाओ को भद्दी गालियाँ दे मोटा लकड़ी लेकर मारपीट करता दिखाई दे रहा है।


राजधानी रायपुर से भी एक भाजपा नेता के भाई की दबंगई और महिला से मारपीट का वीडियो आया है, सवाल यह उठ रहा कि नेताओ ने ये कैसे दरबारी पाल रखे है, जो खुद तो दर दर वोट मांगने जाते है, और जब पब्लिक समस्या लेकर उनके पास आती है तो उन्हे सरेआम बेइज्जत किया जाता है, कहीं उनके दरबारी महिलाओ से गाली गलौच कर दबंगई कर रहे क्या यही सुशासन है। लोग कह रहे कि मंत्री नही बने है तो ये हाल बन जाएंगे तो इनके पिछलग्गू और क्या करेंगे कल्पना कीजिये।
सीजीडीएनए इन वीडियो फुटेज की पुष्टि नही करता क्योकि ये वीडियो पब्लिक से ही हमारे तक आये है।
वहीं सरिता पति नवीन मसीह ने उल्टे जेठ राकेश मसीह पर मारपीट के आरोप लगाए।

तारबाहर पुलिस के मुताबिक  नवीन मसीह की रिपोर्ट पर राकेश मसीह, उसकी पत्नी एलमिना, पुत्र अविनाश व बेटी अनुष्का का खिलाफ वही राकेश मसीह और उनकी पत्नी सरिता मसीह के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351 व 3. 5 के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है।

एमलीना मसीह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *