ब्रेकिंग

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा, भगवामय हुआ शहर, लगे एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारे

Spread the love

बिलासपुर। रविवार को शहर समेत अंचल भर में रामनवमी पर रामजन्मोत्सव की धूम रही। दोपहर ठीक 12 बजे मन्दिरो में पूजा अर्चना के बाद भये प्रकट कृपाला दीनदयाला की स्तुति कर आतिशबाजी की गई। वही शाम को सदर बाजार के व्यंकटेश मंदिर से भगवान श्री राम की मनोहारी झांकियों और बाजेगाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पूरा शहर भगवामय रहा।

जय जय श्री राम के उद्घोष के साथ निकली शोभायात्रा का सदर बाजार, गोलबाजार, शास्त्री मार्केट, जुना बिलासपुर हटरी चौक, नागोराव शेष चौक, गांधी चौक, पुराने हाईकोर्ट, डीपी विप्र कालेज, शिव टाकीज टैगोर चौक, तारबाहर चौक, सीएमडी कालेज चौक, अग्रसेन चौक, सत्यम चौक, पुलिस लाइन समेत पूरे रास्ते भर एक ही नारा एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम के नारे के साथ आतिशबाजी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

जगह – जगह रैली में शामिल श्रद्धालुओ को मिठाई , फल और शर्बत बाटकर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *