0न्याय की मांग और पत्रकार सुरक्षा पर जोर
0 तीन आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, उनके ठिकानों पर चला बुलडोजर, बैंक खाते सीज


बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या को लेकर प्रदेशभर में आक्रोश। शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब ने आपात बैठक आयोजित कर घटना की कड़ी निंदा की इसके बाद पत्रकारों ने प्रेस क्लब से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर अतिरिक्त कलेक्टर को मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के किलाफ ठोस कार्रवाई और पत्रकार सुरक्षा कानून को जल्द लागू करने की मांग की। उधर बीजापुर पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के ठिकाने पर बुलडोजर की और उनके बैंक खातों को सीज करा दिया।
ये है मांगे-
- पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
- हत्याकांड की जांच हाई कोर्ट के न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए।
- मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए।
- फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने शासन से निर्देश जारी हों।
.इसके साथ ही केंद्रीय आवास राज्य मंत्री तोखन साहू को भी ज्ञापन सौंपकर पत्रकार सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने मांग की गई।
3 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में आरोपी रितेश चन्द्रकार, दिनेश चन्द्रकार और महेन्द्र रामटेके को गिरफ्तार कर लिया।
फरार आरोपी ठेकेदार की तलाश जारी
मामले के 1 आरोपी सुरेश चंद्राकर की गिरफ्तारी के लिए अलग अलग 4 टीमें गठित कर आरोपी के धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा।
ये बताई जा रही हत्या की वजह
पूछताछ और जांच में यह बातें सामने आई कि पत्रकार मुकेश चन्द्रकार और रितेश चन्द्रकार रिश्ते में भाई थे. दोनों में होते रहती थी. एक जनवरी को रात लगभग 8 बजे भी दोनों की बात हुई। इसके बाद मृतक मुकेश और आरोपी रितेश चट्टान पारा के ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचे. खाने खाने के दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार और मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद काम में बाधा डालने की बात को लेकर बहस हुई. आरोपी रितेश ने सुनियोजित तरीके से बाड़े में उपस्थित सुपरवाइजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट एवं पीठ पर लोहे के रॉड से वार किया. दोनो आरोपियों के द्वारा किए गए हमले से मुकेश चन्द्रकार की मौत हो गई तब आरोपियों ने उसके शव को ठिकाने लगाने सेप्टीक टेंक में डाल दिया एवं उसे ऊपर स्लेब ढलवा दिया।
एसआईटी करेगी जांच,
गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि एसआईटी की टीम पूरे मामले की जांच करेगी और 3 से 4 हफ्तों में सौंपेगी रिपोर्ट
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

