
00 एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता का बताया जा रहा आवासीय भवन…
00 सुबह से लेकर रात तक मुह ढककर घुस रहे लड़के- लड़कियां…
बिलासपुर,,, न्यायधानी में जिला न्यायालय के पीछे महामाया विहार आवासीय कालोनी के बीच एक बिल्डिंग में संचालित ओयो होटल को लेकर कालोनीवासियों में आक्रोश भड़कने लगा है! यहां के रहवासियों ने निगम आयुक्त के बाद अब कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रिहायसी कालोनी के बीच संचालित ओयो होटल को बंद कराने की मांग की है!


कलेक्टर को सौंपे गए हस्ताक्षरित ज्ञापन में यहां के रहवासियों का कहना है! कि वेयर हाउस रोड से लगे महामाया बिहार के जिस भवन में ये ओयो होटल संचालित है! वो आवासीय है! पिछले कुछ माह से यहां ओयो होटल का संचालन किया जा रहा है!

कालोनी के बीचो-बीच संचालित ये ओयो होटल कालोनी के बच्चो, महिलाओं और कालोनीवासियों के लिए परेशानी का सबब बनकर रह गया है।


यहां सुबह से लेकर रात तक मुह में गमछा बांध युवक- युवतियों का आनाजाना लगा रहता है। जिससे इस पॉश और सभ्रांत कॉलोनी के लोगो को आवागमन के दौरान शर्मसार होना पड़ रहा है।

कालोनीवासियों का आरोप है कि उक्त होटल में समाज को दुषित करने वाली गतिविधियां संचालित हो रही है, इसको बन्द कराने वे लोग निगम आयुक्त को भी ज्ञापन सौंपकर यहां संचालित अवैधानिक गतिविधियों से निजात दिलाने की मांग कर चुके है। उनकी मांग है कि बीच कालोनी में संचालित
इस ओयो होटल को तत्काल कराया जाय ताकि वे लोग शांति से यहां निवास कर सके, बिल्डिंग एक राजनीतिक दल से जुड़े नेता का बताया जा रहा है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026कोषाध्यक्ष से सीधे अध्यक्ष की कुर्सी पर बल्लू की ‘बल्लेबाजी’ जूना बिलासपुर व्यापारी संघ में सिंधी समाज के उपाध्यक्ष बलराम हरियाणी (बल्लू) की ताजपोशी, सर्वसम्मति से मिली कमान; बोले व्यापारियों का साथ मिला तो संगठन को बनाएंगे और मजबूत…
UncategorizedAugust 21, 2026NSUI ग्रामीण की हॉट सीट पर रंजेश सिंह क्षत्री की एंट्री, अब कॉलेजों में अफसरशाही की लगेगी ‘क्लास’ छात्रसंघ चुनाव बहाली, RTE और छात्रों की समस्याओं पर छेड़ेंगे मोर्चा—नई टीम भी जल्द मैदान में, बोले रंजेश… छात्रहित में आवाज दबेगी नहीं, जरूरत पड़ी तो आंदोलन भी होगा…
UncategorizedAugust 20, 2026रोहित तिवारी का चला संगठन में ‘तिवारी फॉर्मूला’! मंथन सभागार में सर्वसम्मति से नई टीम का ऐलान, प्रदीप तिवारी को जिलाध्यक्ष तो प्रशांत-जूही को अहम जिम्मेदारी; सुमंत को उप प्रांताध्यक्ष बनाकर प्रदेश अध्यक्ष ने फिर दिखाया संगठनात्मक दांव…
UncategorizedAugust 20, 2026आईटीआई में ‘ट्रेड’ का खेल या नियमों की अनदेखी? NSUI के प्रदेश सचिव ने खोला मोर्चा, बेसमेंट से फायर सेफ्टी तक उठाए सवाल; बोला—पहले जांच तो हो, फिर खुलेगा महाराणा के ‘मान्यता मॉडल’ का राज…



