
बिलासपुर। कांग्रेस में चुनावी दंगल से उभरा बवंडर थमता नही दिख रहा। ऐसा लग रहा कि अनुशासन को दुशासन मिल गया है। अब तो एक- दूसरे को नीचा दिखाने औडियो- वीडियो भी वायरल हो रहा है। पब्लिक भी मजे ले रही है।

एक वायरल औडियो में दो लोगो के बीच के बातचीत का अंश सामने आया है, जिसमें गंगाराम – दूसरे को बता रहा कि अरविंद भैया ह किरण ल स्पोर्ट करे बार कहिस त मैं ह कहे
भैया आपतो खुद कांग्रेसी अव तव विरोधी प्रत्याशी ल काबर स्पोर्ट करे बर कहत हा त अरविंद भैया बोलिस के ओला छोड़ किरण है व्यवहारिक हे।
वही एक रत्नपुरिहा नेता का भी वीडियो वायरल हो रहा जिसमे वे कोटा विधायक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए कह रहे है। उनका कहना है कि उन्होंने जिस प्रत्याशी के लिए पीसीसी अध्यक्ष से दावा किया था कि यदि वो हार गया तो वे अपनें पद से इस्तीफा दे दें उनका प्रत्याशी तो हार गय यदि उनमे नैतिकता है तो वे दे दे इस्तीफा। अब सवाल यह उठ रहा कि जब टाइटेनिक को उसी के लोग डुबाने ड्रील मशीन लेकर बैठे है तो क्या होगा…
देर न हो जाये कही-
इससे जाहिर हो गया कि सियान नेताओ को कोई और जुगत भिड़ानी होगी क्योकि फेक्ट फाइंडिंग कमेटी की झप्पी मलेरिया रोधी दवाई की तरह निष्प्रभावी हो गई ऐसा लग रहा। ऐसे में यदि समय रहते वरिष्ठ नेता ठोस पहल नही करते तो हालात और बिगड़ सकते है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

