
बिलासपुर,,,, घर में नहीं खाने को अम्मा चली भुनाने को… ये हाल है, कंगाल नगर निगम प्रशासन का,,, निगम के खुद के बिजली का बिल पौने 2 सौ करोड़ के लगभग का बकाया है, और मेयर ने स्विमिंग पूल से लगे ग्रीन गार्डन मैदान को निःशुल्क रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगियों के लिए एक संस्था को दे दिया है!


मैदान में 7 बांस का स्ट्रक्चर लगा विद्युत पोल लगाए गए है! जिनमें दर्जन_दर्जन भर फ्लड लाईट लगे है! माइक लगा है!
जाहिर है! कि बड़ी तादात में बिजली का खर्च हो रहा है! सवाल यह उठ रहा है! कि खुद कर्जे के पहाड़ पर बैठा नगर निगम ऐसी दानवीरी क्यों कर रहा है! वो भी तब जब खुद के बिजली के बिल का पौने 2 सौ करोड़ का भुगतान बकाया है! ऐसा नहीं है! कि इस तरह का आयोजन केवल ग्रीन गार्डन मैदान पर हो रहा है! ठंड के दिनों में आम तौर पर जगह जगह रात्रि कालीन फ्लड लाईट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है! जन प्रतिनिधि इस तरह के आयोजनों में मुख्य अतिथि बनने के चक्कर में आखिर कब तक निगम को कर्ज के बोझ से लादते रहेंगे… ये बड़ा सवाल है!

फ़ंडा आयोजन का…
जिस ग्रीन गार्डन मैदान को नगर निगम की मेयर ने निःशुल्क क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दे रखा है, जिन्होंने आधा दर्जन से अधिक कारोबार संचालकों से बकायदा विज्ञापन शुल्क लेकर उनके संस्थान का विज्ञापन बोर्ड भी चारो तरफ लगा रखा है! फिर ये फोकट फण्डी क्यों…?
0000
मुंगेली नाका ग्रीन पार्क मैदान को मेयर की अनुशंसा और आदेश पर निशुल्क रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए दिया गया है,
प्रवीण शुक्ला,
जोन कमिश्नर जोन क्रमांक-3
टाउन हॉल नगर निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 27, 2026दृश्यम- 3 स्टाइल में चमेली की हत्या कर घर आंगन में हड्डियों को दफना लापता बताने की स्क्रिप्ट गढ़ने वाला आरोपी पति देवानन्द गिरफ्तार, विरोधाभाषी बयानो और DNA रिपोर्ट ने 4 माह में खोला राज़…!
UncategorizedAugust 26, 2026पैगम्बर हजरत मुहम्मद के जन्मदिवस ईदमिलादुन्नवी पर भव्य जुलूस निकाल दिया गया कौमी एकता का संदेश, चौक- चौराहों पर किया गया स्वागत…!
UncategorizedAugust 26, 2026राकधानी रायपुर के पुलिस कमिश्नरी इलाके में ईदमिलादुन्नबी के जुलूस पर दिनदहाड़े घपाघप चला चाकू, 3 युवक घायल एक को ग़म्भीर चोट…
UncategorizedAugust 25, 2026रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर गोलबाजार खोवा मंडी रहा गुलजार, छब्बू के दुकान पर रही ग्राहकों की रेलमपेल, दादा ने कहा शक्कर महंगी पर नही बढ़े मिठाइयों के दाम…!



