ब्रेकिंग

दावा नाइट लैंडिंग और यात्री सुविधा में विस्तार का, घटा रहे फ्लाइट हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति ने कहा जारी रहेगी फाइट

Spread the love

बिलासपुर। 7 साल से अनवरत चल रहा हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना मर शनिवार को समिति ने सरकार पर हवाई सुविधा के नाम पर बिलासपुरवासियों से छलावा करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। समिति का आरोप है कि एक तरफ नाइट लैंडिंग और सुविधाओं के नाम पर ढिंढोरा पीटा जा रहा, वही दूसरी तरफ उड़ानों में कटौती की जा रही।

समिति का कहना है कि अक्टूबर में कम की गई दिल्ली फ्लाइट 2 दिन बढा दी गई तो वही प्रयागराज फ्लाइट को घटा कर सप्ताह में बस एक दिन कर दिया गया। जबकि शुरू के तीन सालतक दिल्ली के लिए सातों दिन और प्रयागराज के लिए सप्ताह में 4 दिन फ्लाइट थी। कमी यात्रियों की नही यात्री
पर्याप्त इसके बाद भी फ्लाइट कम की गई है। इसका मुख्यकारण अलायंस एयर के पास विमानों की कमी है, जिसका भुगतान बिलासपुरवासियों को भुगतना पड़ रहा। आलम यह है कि
समर शेड्यूल में एक भी फ्लाइट रात या शाम को नहीं है नाइट लैंडिंग अभी तक कागजो में ही हो रहा है।
महाधरना में रवि बनर्जी, बद्री यादव, अनिल गुलहरे, केशव गोरख, डॉ प्रदीप रही, रामशरण यादव, महेश दुबे, मनोज तिवारी, रमाशंकर बघेल, शिरीष कश्यप,अमर बजाज, प्रकाश बहरानी,परसराम कैवर्त, आशुतोष शर्मा, प्रतीक तिवारी, राशिद बक्श, संदीप बाजपेई, चंद्र प्रकाश जायसवाल, रणजीत सिंह खनूजा,संतोष पीपलवा, ऋषि राज गौतम,प्रदीप केसरी, मजहर खान,मोहसिन अली, और सुदीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *