ब्रेकिंग
Uncategorized

कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!

बिलासपुर / कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर से अब दलालों की दबंगई और गाली गलौच का मामला सामने आया है। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि अफसरो को शटर लगाकर अपने आपको कानूनगो शाखा के अंदर बन्द करना पड़ा। खबर तो धराझुमटी और इससे भी ग़म्भीर है लेकिन जिम्मेदार कॉल रिसीव नही कर रहे।
न्यायधानी के तहसील कार्यालय में दलालों के जलवा है, इसको लेकर कई बार शिकायत की गई आंदोलन हुए चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा गया पर उनके सिंडिकेट के कॉकस को कोई नही तोड़ सका।
बताया जा रहा कि तहसील दफ्तर के पिछवाड़े कानूनगो शाखा में अफसर आरआई, पटवारियों की बैठक ले रहे थे तभी दो लोग आपस मे भिड़ गए और एक दूसरे को जमकर गालियां दी, उनके बीच चल रहे दंगल और चिल्लाचोट को देखने लोगो का हुजूम लग गया आरआई, पटवारी व अफसर भी दौड़े भागे बाहर निकले फिर माहौल और गाली गलौच को देखते हुई शटर को बन्द करा अंदर से ताला लगव दिया।

ये बताया जा रहा मामला

बताया जा रहा कि तहसील दफ्तर के पास ही रहने वाले दलाल ने दफ्तर में एक नामांतरण प्रकरण का आवेदन दिया है, जो लंबे समय से अटका है इसी को लेकर दोनों में बहस और गाली गलौच हुई।

क्या है सच

तहसील कार्यालय में आखिर हुआ क्या है और ऐसा हुआ क्यो ये जानने के लिए एसडीएम मनीष साहू से चर्चा का प्रयास किया गया उन्हें कई बार काल किया गया परन्तु कभी उनका मोबाइल व्यस्त बताता रहा तो कभी घण्टी घनघनाते रहा चर्चा नही हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button