ब्रेकिंग

होलिकोत्सव पर ड्राइडे निरस्त करने को लेकर फजीहत के बाद सरकार ने लिया यू टर्न, सीएम साय ने कहा होली पर नही खुलेंगी शराब दुकानें

Spread the love

बिलासपुर/ गांधी जी की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खोलने और होलिकोत्सव के दिन भी ड्राइडे निरस्त करने के ऐलान से इतनी भद्द पीटी की सरकार को यूटर्न लेना पड़ा।
छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल गिरौदपुरीधाम मेले में भाग लेने और गुरुगद्दी पर माथा टेकने पहुँचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने होलिकोत्सव पर निरस्त किये गए ड्राई डे को यथावत रखने का एलान किया यानि पूर्व के सालो की भांति इस साल भी होलिकोत्सव पर शराब की दुकानें पूर्णतः बन्द रहेगी। उन्होंने कहा कि होली पर ड्राई डे निरस्त नहीं किया जाएगा। अपने निर्धारित नियमों के अनुसार ड्राई डे लागू रहेगा।


गौरतलब है कि बिलासपुर के सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी ने गांधी जी।की पुण्यतिथि पर शराब दुकानें खुलने की शिकायत पर कहा था कि शासन ने साल के 7 ड्राई दे में से 3 ड्राई डे पर कटौती कर दी है, जिसमे मोहर्रम, गांधी जी की पुण्यतिथि और होलिकोत्सव शामिल है।
गौरतलब है कि सरकार के होलिकोत्सव पर ड्राई डे को निरस्त करने को लेकर आमजनमानस से लेकर विपक्षी दल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, कांग्रेस ने सरकार पर शराब की कमाई के लिए ये निर्णय लेने का आरोप लगाया, आंदोलन हुये बलौदाबाजार में तो कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जमकर बवाल काटा इस निर्णय पर विरोध जताया था, इसी कां नतीजा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कहना पड़ा कि होलिकोत्सव पर ड्राई डे निरस्त नही होगा बल्कि लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *