ब्रेकिंग

बिलासपुर विद्युत क्षेत्र के ईडी  अम्बष्ट ने कहा, शहरवासियों को निर्बाध बिजलीं मुहैया कराने चल रहा दो 33 केवीए लाइन का काम

Spread the love

बिलासपुर ,,,, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने शहरवासियों को निर्बाध बिजली कराने के दावे को हकीकत में बदलने अरपा के एक पार से दूसरे पार को जोड़ने 33 K.V.A की लाइन निकालने का काम लगभग आधे से ज्यादा कर डाला है!

दावा है! कि कुदुदंड – शिवघाट के बैराज के पास का 33 KVA का लाइन चालू कर दिया गया है! वहीं तकनीकी दिक्कत आने के कारण जूना बिलासपुर -चांटीडीह बैराज के पास लाइन का काम धीमी गति से जारी है! यहां भी 100 -100 फ़ीट ऊंचे खम्भे के ऊपर 33 केवीए की लाइन बिछाई जाएगी। अफसर का दावा है! कि जल्द ही इसे चालू कर शहरवासियों को इसका लाभ दिया जाएगा… इससे संकट कालीन परिस्थितियों में एक तरफ की लाइन को दूसरे तरफ डायवर्ट कर उधर भी निर्बाध बिजली आपूर्ति करने का दावा है!

एके अम्बष्ट, कार्यपालक निदेशक बिलासपुर विद्युत क्षेत्र, छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *