ब्रेकिंग

तब नही दिया ध्यान, 4 दिन पहले जब टीआई ने घटना की जानकारी दी तब शॉक्ड रह गए भाजपा पार्षद बन्धु, बोले पूरा परिवार रह गया सन्न धर्मपत्नी ने कहा परमेश्वर रखवाला मेरा…

Spread the love

बिलासपुर / सुपारी किलिंग में उन्हें जान से मारने के लिए बाहर से बुलाये शूटरों की जानकारी जब पुलिस ने बताई मैं शॉक्ड रह गया, मेरी धर्मपत्नी दो दिन से सोई नही कि कभी किसी के साथ ऐसा किया नही, फिर भी बोलती है कि उन्हें अपने भगवान कन्हैया जी और बजरंग बली पर पूरा भरोसा मेरे परिवार को आंच नही आएगा कभी कुछ नही होगा।


सीजीडीएनए न्यूज़ की टीम ने मंगलवार को भाड़े के शूटरों के निशाने से बाल- बाल बचे भाजपा पार्षद व सब्जी कारोबारी बन्धु मौर्य से चर्चा कि उन्हें इस बात की जानकारी कब हुई कि उनके खिलाफ सुपारी किलिंग की रची गई साज़िश का पता उन्हें कब चला, उन्होंने अपने साथ गत दिसम्बर माह में हुई घटना की शिकायत पुलिस से क्यो नही कि और जब चला तो उनके अंदर कैसा भाव आया… भाजपा पार्षद और कारोबारी श्री मौर्य ने बताया कि उन्हें सकरी थानेदार विजय चौधरी ने कॉल कर मिलने की बात कही, उन्होंने जब थानेदार को अपने घर पर आमंत्रित किया और उनसे चर्चा की तब थानेदार श्री चौधरी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी जैसे ही उन्हें इस बात का पता चला तो वे एकदम शॉक्ड रह गए…

सुनिए वे क्या कह रहे है–

गौरतलब है कि राजकिशोर नगर के ज्वेलर्स कारोबारी पर प्राणघातक हमला कर उनसे करोड़ो के सोने- चांदी व नकद लूटने वाले आरोपी मठभेड़ के बाद यूपी पुलिस के हत्थे चढ़े जिन्हें पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर यूपी से बिलासपुर पहुची, पकड़े गए आरोपियों ने सुपारी लेकर उनकी हत्या की साजिश रचने की बात कबूली, उन्होंने चाँटीडीह सब्जी मंडी और रपटा के बीच अपने साथ हुए घटना को हल्के में लेने की बात बताते हुए कहा कि उन्हें लगा कोई शराबी उनकी गाड़ी के सामने जानबूझकर आया है, उन्होंने गाड़ी धीरे की फिर आरोपियों के हाथ मे हथियार देख स्पीड बढ़ा वहां से निकल आये तब भी उन्हें इस बात का आभास नही था कि उनके साथ ऐसा कुछ हो सकता है,,,
वे ये भी बता रहे कि इस घटना के पहले किसी ने उनके परिवार को यह कहकर खत्म करने की धमकी दी थी कि शहर छोड़ दो ये कॉल उनके बच्चे के पास 13 दिसम्बर को आया था पर उनके बच्चों ने उन्हें यह सोचकर इसकी जानकारी नही दी कि कोई ऐसे ही बोल रहा होगा,,, किसे पता था कि ऐसा भी हो सकता है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *