

0 पुलिसवालो ने अंदर जाने रोका तो हुई जमकर झड़प
0 क्या जिला अध्यक्ष वो क्रिकेट कराने वाले लोग तय करेंगे प्रोटोकॉल
बिलासपुर। ये दबंगई है या उपेक्षा की भड़ास हुआ ये कि रिवरव्यू -2 से अटल परिसर का लोकार्पण कर सीएम विष्णुदेव साय का काफिला सर्किट हाउस पहुँचा। अक्सर जैसा होता है जलवा जलाल वाले स्थानीय नेताओ के साथ उनके करीबी भी अंदर बुलक लिए परन्तु गेट पर तैनात पुलिस कर्मियों ने भाजपा नेत्री गौरी गुप्ता को
अंदर जाने से रोक दिया।

इससे भड़की भाजपा नेत्री ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस स्टाफ और वहां मौजूद अफसरो से कहा कि मुझे नही पहचानते एसपी कभी नहीं रोकते … तुम लोग अति करते हो… मै प्रदेश युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष हूं… क्या ये लोग प्रोटोकॉल नहीं जानते क्या… क्या जिला अध्यक्ष वो क्रिकेट कराने वाले लोग प्रोटोकॉल तय करेगे। हंगामा और तनाव बढ़ते देख एक भाजपाई ने उन्हें सीएम से मिलने अंदर भिजवाया तब कही विवाद शांत हुआ।
पिछले कुछ समय से भाजपा में जिस तरह से अंतर्कलह और एक-दूसरे की निबटाने बयानबाजी चल रही है, प्रोटोकॉल को लेकर बार- बार हंगामा हो रहा उससे यह जाहिर है
कि पार्टी में ऊपर से लेकर नीचे तक और नेताओ से लेकर कार्यकर्ताओं तक कोई संतुष्ट नही है,

सबको यही लग रहा कि अटल-आडवाणी की पार्टी में कुछ भी ठीक नही चल रहा…



