ब्रेकिंग

विधायक चंद्राकर और कौशिक ने सदन में उठाया नशे के बढ़ते चलन के कारण युवाओं के बर्बाद होने का मुद्दा, प्रशासन को बताया फेलवर, गृहमंत्री शर्मा ने आरोपो को ठहराया गलत बोले की जा रही सतत कार्रवाई…

Spread the love

बिलासपुर/ रायपुर / छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 3 रे दिन बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने प्रदेश के युवाओं में तेजी से बढ़ रहे नशे के चलन और इस अवैध कारोबार में पुलिस कर्मियों की लगातार आ रही संलिप्तता की खबरों का मुद्दा उठा सरकार से जवाब मांगा, वहीं वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक ने भी प्रशासन को इस मुद्दे पर असफल बताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि युवा तेजी से नशे की चपेट में आ रहे हैं। राजधानी रायपुर में कई जगहों पर आसानी से नशे का सामान खुलेआम बिक रहा, नशे के इस कारोबार में एक पुलिस आरक्षक तक पकड़ा जा चुका है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने भी इस मुद्दे का समर्थन करते हुए प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कड़ी कार्रवाई और नशे पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।
गृहमंत्री विजय शर्मा ने सदन में जवाब देते हुए प्रशासन के फेल होने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। प्रदेशभर में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।
विशेष अभियान के तहत जब्ती की कार्रवाई हुई है। कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है। गृहमंत्री ने नेताद्वय के आरोप को गलत ठहराते हुए कहा कि प्रशासन विफल नही है सतत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *