
बिलासपुर/ भारतीय जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री तोसिफ खान को न्यायलय में विचाराधीन अपराधिक मामले को पार्टी की छवि धूमिल होने का हवाला दे अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के सभी दायित्व से मुक्त कर दिया है।
प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी डॉ नवीन मार्कण्डेय के हस्ताक्षर से जारी पड़ मुक्त आदेश में कहा गया है कि उनके विरूद्ध न्यायलय में कई अपराधिक मामले
न्यायलय में विचाराधीन होने का हवाला देते हुए कहा गया है कि उनका ये कृत्य गंभीर अनुशासनहीनता के श्रेणी में आता है इससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। यही वजह है कि पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव ने अनुशासनहीनता के आरोप उन्हें पार्टी के सभी दायित्व से मुक्त करने का फरमान जारी किया है साथ ही उनसे आदेश प्राप्त होने के सात दिवस के अन्दर यह स्पष्टीकरण मांगा गया है कि क्यों न आपको पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाए। इसकी प्रतिलिपि सूचनार्थ…

- मा. अजय जम्वाल जी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री
- मा. किरण सिंह देव जी प्रदेशाध्यक्ष
- मा. पवन साय जी प्रदेश महामंत्री (संगठन)
- प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा
- जिलाध्यक्ष भाजपा बिलासपुर शहर
को भेजने की बात कही गई है।.



