ब्रेकिंग

सेंट्रल यूनिवर्सिटी से आया होलीका उत्सव के दंगल का पहला रुझान, ABVP के रंग उत्सव पर मचा दे दनादन…

Spread the love

बिलासपुर,,,, न्यायधानी का सेंट्रल यूनिवर्सिटी विवाद गढ़ बनकर रह गया है! ताजा मामला यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित प्री होली सेलिब्रेशन का है! जहां 2 छात्र गुटों के बीच जमकर दंगल और उठा पटक मचा… आप खुद देखिए कैसे यूनिवर्सिटी कैंपस के भीतर विद्यार्थी बाल पकड़कर कैसे दनादन मारपीट कर रहे है!
मिली जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी कैंपस में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा होलिका उत्सव के रंग उत्सव का आयोजन किया गया था! इसी दौरान छात्रों के बीच बहस हुई…

और फिर लात घुसे चलने लगे… पूरे घटनाक्रम का दिलचस्प पहलू यह रहा कि एक विद्यार्थी को विद्यार्थियों का समूह बाल पकड़कर लात घुसा बरसाता रहा… पर न तो वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच बचाव का प्रयास किया…

और न ही यूनिवर्सिटी के अफसरों ने शिक्षा के मंदिर यूनिवर्सिटी कैंपस से आई तस्वीरों ने एक बार फिर यूनिवर्सिटी प्रशासन पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है! कि ये शिक्षा का मंदिर है! या गुंडागर्दी का अड्डा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *