
0 बोलें क्यो नही ले रहे संज्ञान किसी दिन कोई अनहोनी हुई तो निगम प्रशासन होगा जिम्मेदार

0 कहा घर, दुकान और है गोदाम कैसे आनाजाना करे खुद देख लीजिए
बिलासपुर / गोलबाजार जड़ी बूटी लाइन के रहवासी व कारोबारियो ने निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंप रोड व गली में अवैध निर्माण के लिए लगाए गए बांस-बल्ली एवं ग्रीन-नेट को हटवाने की मांग की है।
शशिकांत सोनी, विजय ठाकुर, सोनू श्रीवास्तव, मनीष कुमार अग्रवाल, श्रीकांत सोनी, मुकेश नामदेव, प्रदीप और शालिनी श्रीवास्तव ने निगम आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि
गोलबाजार वार्ड नम्बर 30 के मुख्य मार्ग में अमरनाथ जड़ी-बूटी दुकान के बाजूवाली गली में अनेक व्यापारिक स्थल, दुकाने गोदाम एवं लोगों के रिहायशी मकान है। गोलबाजार चौक पर सड़क से लगे संजय दुबे पिता भागवत प्रसाद दुबे के पुराने भवन के दुकानों में करीब 6 माह पूर्व आग लग गई थी। उन्होंने चौक और गली की सड़क को बांस-बल्ली और ग्रीन-नेट से घेरकर अवैध निर्माण कराया जिससे आवागमन बाधित हो रहा है। इधर नगर निगम प्रशासन लगातार शिकायत के बाद भी अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही से टालमटोल कर नोटिस- नोटिस का खेल- खेल रहा है।

इन शिकायतकर्ताओं ने निगम आयुक्त से मुख्यमार्ग और गली में बाधक अवैध निर्माण को ढकने के लिए लगाए गए ग्रीन-नेट और बांस-बल्ली के बाधा को हटवाकर यहां के रहवासियों और कारोबारियो के आवागमन के लिए व्यवस्था बनाने की मांग करते हुए किसी तरह की अनहोनी होने पर विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। शिकायतकर्ताओं ने ज्ञापन के साथ मौके का फोटोग्राफस
पूर्व में किये गए शिकायत की प्रति भी सौंपा है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 3, 2026पथराव, सिरफुटौव्वल, बमबाजी और तोड़फोड़ के मुख्य आरोपी सोहेल खान समेत 6 और आरोपी गिरफ्तार… खुद को निर्दोष बताने वाले हिस्ट्रीशीटर से बरामद हुआ कट्टा- पिस्टल, ऑपरेशन खोरवा के तर्ज पर जुलूस निकाल दिया बड़ा सन्देश…
UncategorizedSeptember 2, 2026भोंगरा ही भोंगरा, 1300 करोड़ से अधिक का बजट और स्मार्ट सिटी की ठसक के बाद भी मरता है कोई तो मर जाए टाइप हाल क्यो…?
UncategorizedSeptember 1, 2026निधन, विद्या शंकर त्रिपाठी
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!



