ब्रेकिंग

अरपापार अलग नगर निगम बनाने फिर उठी मांग, नागरिक सुरक्षा मंच ने किया 1 सितंबर से आमरण अनशन का ऐलान…!

Spread the love

बिलासपुर। लंबे समय से अरपापार को अलग नगर निगम बनाने की मांग को लेकर आंदोलित नागरिक सुरक्षा मंच ने अब 1 सितम्बर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान किया है।
नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक अमित तिवारी ने सोमवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा की।
मंच के संस्थापक श्री तिवारी ने कहा कि सन 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान नगर विधायक ने 23 सूत्रीय स्थानीय जन घोषणा पत्र में अरपापार क्षेत्र में अलग नगर निगम बनाने का वादा किया गया था। नगर निगम क्षेत्र के विस्तार के बाद अरपापार के नागरिक साफ-सफाई, पेयजल, जलभराव, सड़क, नाली, बिजली, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रहे हैं। चुनाव को 2 साल 8 माह।हो गए पर अब तक इज़के लिए।कोई पहल कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दिखी जिससे क्षेत्र की जनता हताश निराश और आक्रोशित है।

इसी जनभावना और जनहित के मद्देनजर मंच ने अब अरपा पार को अलग नगर निगम बनाने 1 सितंबर से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का ऐलान करते हुए कहा कि ये आंदोलन किसी व्यक्ति या राजनीतिक दल के विरोध के लिए नहीं, बल्कि अरपापार की जनता के अधिकार, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए है। उन्होंने कहा कि 22 वार्डों में फैले अरपापार में अलग नगर निगम बनाने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर को ज्ञापन सौंपने के बाद भी कोई पहल न करने पर जनआंदोलन करने की बात कही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *