
गोलबाजार संकट मोचन हनुमानजी
बिलासपुर / गुरुवार को शहर समेत अंचलभर में श्री हनुमान प्रकटोत्सव की धूम रही। पूरा शहर भगवामय रहा मुख्यमार्ग, गली मोहल्लो और चौक- चौराहों के हर बड़े- छोटे बजरंगबली के मंदिरों में विधिविधान से पूजा अर्चना कर भोग भंडारा किया गया।
सुबह से लेकर रात तक प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमानजी के प्रति लोगो मे जमकर दीवानगी दिखी। देर रात तक शहर की सड़कों पर भक्तों की भीड़ दिखी। इस अवसर पर शहर में श्री हनुमान भक्तों के द्वारा बाजे गाजे और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

गोलबाजार संकट मोचन हनुमान मंदिर
गोलबाजार संकट मोचन श्री हनुमान मन्दिर में भी सुबह से लेकर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा…पूजा अर्चना और आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति दी गई देर रात तक भोग भंडारा चलता रहा।
महेश दुबे गोलबाजार
गोड़पारा हनुमान मंदिर

नदी किनारे गोड़पारा हनुमान मंदिर में विशालशिव मंदिर दुर्गोत्सव समिति द्वारा भव्य सजावट के साथ पूरे दिन रामभक्त श्री हनुमान जी की पूजन अर्चन के साथ भोग भंडारे का आयोजन किया गया।
खैरा डंगनिया

शहर से 14-15 किलोमीटर दूर ग्राम डंगनिया के प्राचीन हनुमान मंदिर मे हनुमत प्रकटोत्सव पर हनुमान चालीसा, हनुमानाष्टक के सामूहिक पाठ और पवनपुत्र मानस मंडली डगनियां द्वारासंगीतमय सुंदर काण्ड का आयोजन किया गया।

मान्यता है कि यहाँ हनुमान जी के शरण जाने से सभी इच्छाएं पूर्ण हो जाती है यहाँ दूर दूर से भक्तजन मनौती मनाने आते है।
यहां के हनुमान जी की मूर्ति चार सौ साल से भी अधिक पुरानी बताई जा रही, विगत 30 सालो से यहां प्रति मंगलवार मानस मंडली द्वारा मानस गान किया जाता है ,कार्यक्रम के अंत मे रामायण जी की महाआरती कर भोग प्रसाद वितरण किया गया।
