ब्रेकिंग

हनुमान प्रकटोत्सव के रेलमपेल भीड़ का फायदा उठा चोरों ने काटे अच्छे दिन, महिला के गले से चेन, तो फलूदा वाले को बीवी के गले से लॉकेट और अधेड़ के जेब से मोबाइल झपट भाग निकले लुटेरे…

Spread the love

बिलासपुर/ हनुमान जयंती पर भीड़भाड़ के दौरान चोरों के भी अच्छे दिन रहे। चोर जहा महिला के गले से सोने का 20-25 हजार का हार झटककर भाग निकले, वही दूसरी महिला के गले से लॉकेट और एक व्यक्ति के जेब से मोबाइल सेट छिनकर ले गए।
ये तीनो वारदात सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। गोपालपुर की उषा खरे पति और नन्ही बच्ची के साथ हनुमान प्रकटोत्सव पर हनुमानजी के दर्शन करने मनोहर टॉकीज के पास हनुमान मंदिर में लाइन में खड़ी थी तभी किसी ने उसके गले से सोने का हार खींच लिया। उसने खुद दो संदेहियों को पकड़कर पुलिस को भी सौंपा और वह पति के साथ रोते बिलखते सिटी कोतवाली थाने में अपनी आपबीती बता शिकायत दर्ज कराई…

                        उषा खरे

दूसरी वारदात भी सिटी कोतवाली क्षेत्र के गोलबाजार चौक का है जूनाबिलासपुर कतियापारा का सुनील सारथी हनुमान प्रकटोत्सव पर माहौल देखने और हनुमानजी के दर्शन करने निकलां था, तभी गोलबाजार चौक के पास लुटेरे उसके जेब से मोबाइल सेट लेकर भाग निकले।

                            सुनील सारथी

तीसरी वारदात सदर बाजार की है, हनुमान प्रकटोत्सव पर फालूदा दुकान संचालक अपनी पत्नी को भी साथ लेकर आया था, दुकान संचालक की पत्नी ठेले के पास सड़क किनारे खड़ी थी, लुटेरे उसके गले से सोने का लॉकेट झपटकर भाग निकले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *