ब्रेकिंग

बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा जैसे 4 लक्जरी गाड़ियों के मालिक समेत 9 बड़े जुआरी पकड़ाए, जब्ती महज 84000…?

Spread the love

बिलासपुर / न्यायधानी के नेहरू नगर के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर का 84,400 का जुआ फड़ चर्चा में है। 9 बड़े खिलाडियो से 13 मोबाइल फोन बीएमडब्ल्यू, थार और क्रेटा समेत 4 लक्जरी वाहन भी पकड़े गए। और फड़ से महज 84000 तो क्या इतने बड़े जुआरी क्या 9378 रुपये लेकर जुआ खेलने बैठे थे, चर्चा ये चल रहा है जब्त संपत्ति की कुल कीमत 45.84 लाख रुपये बताई जा रही है।
पुलिस की माने तो शनिवार रात बिलासपुर एसीसीयू की टीम ने नेहरू नगर के एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर में लाखों के जुआ फड़ की सूचना पर धाड़ मारा तो मौके से 9 लोगों को फड़ जमाकर जुआ खेलते मिले, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियो में

चंद्र प्रकाश पाण्डेय (43 वर्ष) – सरकंडा
सागर मंगेशकर (30 वर्ष) – मंगला
नितेश चंद शर्मा (45 वर्ष) – आसमा सिटी
दुर्गेश सारथी (32 वर्ष) – जरहाभाठा
अखिलेश त्रिवेदी (52 वर्ष) – नेहरू नगर
अमन धर (28 वर्ष) – डबरीपारा
आशीष खूंटे (27 वर्ष) – कस्तूरबा नगर
रोशन सोनी (31 वर्ष) – उसलापुर
सृजन शर्मा (27 वर्ष) – सिटी मॉल क्षेत्र

शामिल है जिनके खिलाफ सिविल लाइन पुलिस द्वारा जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *