ब्रेकिंग

राजधानी रायपुर के स्पा सेंटर में पुलिस की धाड़, महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर में भी ऐसे सेंटरों और ओयो पर कार्रवाई की दरकार

Spread the love

बिलासपुर। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का मामला सामने आया है। रायपुर पुलिस ने पुरानी बस्ती के एक मकान में छापा मार महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
रायपुर पुलिस ने मुखबिर से प्रोफेसर कॉलोनी के एक मकान से अनैतिक गतिविधियो की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक महिला और दो पुरुष को गिरफ्तार किया। आरोपी आकाश साहू और उसकी महिला मित्र ने पूछताछ में बताया कि वे यह काम कृषाणु दास के इशारे पर कर रहे थे, जो रायपुर के शंकर नगर, समता कॉलोनी, कटोरा तालाब और खम्हारडीह क्षेत्र में स्पा सेंटर चलाता है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की।

पुलिस को एक पीडिता से जबरिया देह ब्यापार कराने की जानकारी मिली। रैकेट में शामिल कृषाणु दास को भी गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ में पता चला कि आरोपी कृषाणु रायपुर के तीन स्पा सेंटरों के जरिये अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा था।

गली गली और बियाबान में ओयो


बिलासपुर में घनी बस्ती, गलियों से लेकर बियाबान इलाको में लोगो ने ओयो खोल रखा है। कोनी इलाके के एक पुलिस वालेनक ओयो भी लंबे समय से चर्चा में है।

बिलासपुर में भी स्पा सेंटरों और ओयो की चर्चा

शहर में भी स्पा सेंटरों और ओयो की जमकर चर्चा है, लोगो का कहना है कि इनके सतत मोनिटरिंग और सघन जांच की जरूरत है, यदि पुलिस ने समय रहते यहाँ चेकिंग की तो कई मामले उजागर हो सकती है क्योंकि कई होटलों में नाबालिगों को भी कमरे देने की चर्चा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *