
0 सेवानिवृत्त अधिकारियों कर्मचारियो ने इस सम्मान के लिए जताया आभार

0 कहा हम समाज की सेवा में योगदान देने तैयार
बिलासपुर / एसएसपी रजनेश सिंह ने जिले के अपराधी आरोपियों का इतिहास, भूगोल बदलने बड़ा कदम उठाते हुए रिटायर्ड अनुभवी पुलिस अफसरों और कर्मचारियो की पुनः सेवा लेने पहल की है। इसके लिए उन्होंने उनकी बैठक आयोजित कर क्राइम कंट्रोल में अपना योगदान देकर समाज को बड़ा सन्देश देने आव्हान किया।

एसएसपी ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भी आपके अंदर वही जज्बा और कांनून कि वृहद जानकारी है, आप सेवा से रिटायर हुए है, पर जब तक सांस है आपके कंधों पर समाज की जिम्मेदारी है, विभाग को अपने अनुभव का लाभ देकर क्राइम कंट्रोल के प्रयास में अपना योगदान दे। एसएसपो ने कहा कि वर्तमान में नशाखोरी, महिला सम्बन्धी अपराध और साइबर क्राइम के मामले बड़ी तादात में आ रहें है, आपने पहले बहुत कम किया अब सेवा के बाद अपनी अलग पहचान बनाने पुलिस को सहयोग देने अपने आसपास के रहवासियों को कैम्प आयोजित कर आमजन को कांनूं की बारीकियों और फ्रॉड से बचने जागृत करे, आसपास को तमाम गतिविधियों की सूचना अपने निकटतम थाने के थानेदारों को दे, यदि वे नही सुनते तो उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं सूचना के आदान प्रदान और सक्रियता से बदमाशों के मनोबल को तोड़कर कैसे उन्हें लाइन में लाना है ये आप भी बेहतर समझते है। इससे सक्रियता बढ़ेगी अपराध नियंत्रित करने में मदद मिलेगो और समाज के वातावरण में बदलाव आएगा, आपके लोगो से पुराने सम्बन्ध है इसका फायदा मिलेगा।
रिटायर्ड पुलिस अफसरों और कर्मचारियों ने एसएसपी के इस पहल और रिटायरमेंट के बाद मिल रहे सम्मान को लेकर खुशी जाहिर करते हुए एसएसपी के इस पहल को सराहनीय बताया। बैटक में एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी पटेल एएसपी मधुलिका सिंह, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार, सीएसपी निमितेश सिंह, रिटायर्ड डीएसपी, सूबेदार समेत अन्य सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 1, 2026चुनावी दावे के गर्म राख पर फिर पक गया 1 करोड़ 40 लाख का अंगाकर रोटी, मामला नगर निगम और स्मार्ट सिटी के एक और एफडीआर कांड का…!
UncategorizedAugust 31, 2026रक्षाबंधन की रात सिटी कोतवाली इलाके में पथराव, तोड़फोड़ कांड में दोनो पक्ष के 11 आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया लड़को के दो गुट का झगड़ा,,, बोले सीसीटीवी फुटेज से कर रहे अन्य आरोपियों की तलाश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!
UncategorizedAugust 30, 2026समाजसेवी सुरेंद्र गुम्बर ने कहा,,, रक्षा बंधन की रात बीच शहर में हुई घटना बेहद दुर्भाग्यजनक, संकट की इस घड़ी में वरिष्ठजन नई पीढ़ी को सही राह दिखा दे एकता का संदेश…!



