ब्रेकिंग

रीडर की बहाली और कम्पोजिट बिल्डिंग के कायाकल्प की मांग को लेकर फिर छग लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा, अतिरिक्त कलेक्टर को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंप दी आंदोलन की चेतावनी…

Spread the love


0 कहा पूर्व में भी सौप चूके ज्ञापन, अभी कार्रवाई नई हुई तो करेंगे आंदोलन


0 बोले गन्दगी, सीलन और बदबू के बीच कर रहे काम, फाइलें हो रही बर्बाद

बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने सोमवार को नए पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग की विभिन्न समस्याओं और तहसीलदार के निलंबित रीडर को बहाल करने कलेक्टर के नाम अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बहाली और समस्याओं का निदान कर राहत देने की मांग की है। साथ ही मांगो पर अब उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
संघ ने कलेक्टर के नाम सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि उनके संघ के साथी तहसीलदार के रीडर प्रह्लाद नेताम के नियम विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई को समाप्त कर उन्हें बहाल करने,
नए पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग का कायाकल्प करा गन्दगी और सीलन से निजात दिलाने, दोनो कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में महिला कर्मियों के प्रसाधन के लिए पिंक टॉयलेट का निर्माण कराने, दोनो कम्पोजिट बिल्डिंग के सुरक्षा के लिए 24 घण्टे सुरक्षा प्रहरी तैनात करने
और पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग के पीछे पार्किग की व्यवस्था बनाने, पदोन्नति व समयमान वेतनमान प्रदाय करने फिर से मांग की गई है। उनका कहना है कि यदि अब भी उनकी मांगों पर कोई उचित निर्णय लेकर कार्रवाई नही की गई तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

रोहित तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ
सुनील यादव, प्रदेश महामंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *