ब्रेकिंग

राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी से भड़के कांग्रेसजनों ने नेहरू चौक पर जंगी प्रदर्शन कर फूंका पुतला, AIDSO ने भी कलेक्ट्रेट के सामने धरना दे की शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और दोषियों के गिरफ्तारी की मांग…

Spread the love


बिलासपुर,,,, नीट पेपर लीक कांड को लेकर पूरे देशभर में हो रहे प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार को कांग्रेस ने जहां नेहरू चौक पर जंगी प्रदर्शन कर पुतला दहन करके केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की… वहीं आलइंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेश ने कलेक्ट्रेट के सामने जंगी प्रदर्शन कर इस्तीफे की मांग दोहराई….
कांग्रेस नेता राहुल और प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी को लेकर देश की राजधानी दिल्ली से लेकर पूरे देश में जगह जगह प्रदर्शन हो रहे है! इसी क्रम में बुधवार को जिला एव शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नेहरू चौक पर जोरदार प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई… कांग्रेस नेताओं ने अपने वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी पर विरोध जताते हुए… शिक्षा माफियाओ पर कार्रवाई और  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की…

AIDSO ने किया कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन….

वहीं आल इंडिया डेमोक्रेटिक ऑर्गेनाइजेशन के विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट के सामने सोनम वांगचुक  और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रसाद की तस्वीरें और हाथ में नारे लिखी तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *