ब्रेकिंग
Uncategorized

तेलीपारा- ज्वाली पुल के बीच अवैध निर्माण पर नोटिस की झप्पी, कार्रवाई का दावा फेल, आखिर किसके इशारे पर खेला जा रहा वैध- अवैध का खेल

0 खबर से फजीहत के बाद जागे निगम प्रशासन ने फिर मूंद ली आंख
0 गरीबो के झोपड़े पर बुलडोजर रसूखदारों पर नही चलता जोर

बिलासपुर। मीडिया पर प्रकाशित और प्रसारित खबरों से फजीहत के बाद मौके पर एक्सीवेटर लेकर पहुँचा निगम अमला मलबा साफ करके चला आया, नोटिस देने और कार्यवाई की बात भी कही, लेकिन किया कुछ नही ।
मामला जूना बिलासपुर ज्वाली पुल पर नाले के ऊपर स्लैब डलवाकर बनवाये गए वैकल्पिक रोड का है। जहां एक करोवारी द्वारा बिना अनुमति नाले के किनारे बिना अनुमति भकारी भरकम शेड का निर्माण करा लिया था।

गत 3 अप्रेल को निगम का अमला मीडिया के खबरों से फजीहत के बाद वैकल्पित ज्वाली नाला रोड पर कार्यवाई के लिए पहुँचा था! भवन शाखा अधिकारी और जोन कमिश्नर ने बताया कि शेड निर्माण की शिकायत पर वे लोग पहुँचे है! यहाँ लगभग आधा दर्जन अवैध निर्माण होना पाया गया है सभी भवन निर्माताओं को नोटिस जारी कर 1 दिन की मोहलत दी गई है कि आप अपना अवैध निर्माण हटा ले, अन्यथा निगम प्रशासन द्वारा कार्रवाई कर इसके खर्च का बिल भेजेगा!
मोहलत को खत्म हुए, 6 दिन हो गए अमला वहाँ झांकने तक नही पहुँचा, अफसर कह रहे कि नही बॉस ने कार्यवाई के निर्देश दे दिए है! जल्द कार्यवाई की जाएगी!
बताया जा रहा है! कि रसूखदार भवन निर्माताओ ने नेताओ से कार्रवाई रोकवाने ऐसी जेक लगाई, की तारीख पर तारीख बतानी पड़ रही! अब आप खुद सोचिये, ऐसे में क्या अवैध भवन निर्माताओ का साहस नही बढ़ेगा। चर्चा इस बात को लेकर है कि आखिर किसके इशारे पर वैध- अवैध का खेल खेला जा रहा इस मामले में भी बड़ी मांडवाली का हल्ला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button