0 कई इलाकों में नही हुई पानी की सप्लाई

0 मरम्मत में 5-6 दिन लगने अनुमान, तब तक पुरानी पद्धति से जलापूर्ति करने निर्देश

बिलासपुर/ नगर निगम की 3 सौ करोड़ की जलापूर्ति व्यवस्था फिर पटरी से उतर गई… मामला बिरकोना के वाटर ट्रिटमेंट प्लांट के वाल चैंबर फटने का है! जिसके सुधार कार्य में 5 से 6 दिन लगने का अनुमान है!

बताया जा रहा है कि बुधवार गुरुवार रात खूंटाघाट बांध से बिरकोना ट्रीटमेंट प्लांट के लिए जैसे ही पानी छोड़ा गया… ट्रीटमेंट प्लांट का वाल चैंबर फट गया… इसके चलते वहां पानी का बड़ा फव्वारा उठने लगा.. हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया… इसके बाद नगर निगम और अमृत मिशन की टीम ने मौके पर पहुंच कर वाल को बंद करा पानी को बंद कराया… और आनन फानन में सभी पंप ऑपरेटरों को पुरानी व्यवस्था के तहत टंकियों को भरकर जलापूर्ति करने संदेश भेजा गया… बताया जा रहा है! कि फिर से सभी टंकियों को बोर से भरकर सभी को अपने अपने क्षेत्र में जलापूर्ति करने कहा गया है!
गौरतलब है कि इसके पहले भी अमृत मिशन के पाइप लाइन के पानी के फोर्स से उखड़ने के कारण शनिचरी में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी।
000
बिरकोना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का वाल चैंबर फटने के कारण अमृत मिशन योजना का पानी सप्लाई ख़ुटाघाट बंद हो गया है। सभी पंप ऑपरेटरों को मरम्मत कार्य पूर्ण होने तक पहले की तरह टंकियों को पंपों से भरकर अपने अपने क्षेत्र में जलापूर्ति कराने कहा गया है। सुधार कार्य जारी है जिसमे 5 से 6 दिन लगने का अनुमान है।
अनुपम तिवारी प्रभारी जल कार्य विभाग नगर निगम बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
UncategorizedAugust 4, 2026कालसर्प दोष से घिरे तहसील दफ्तर में दलालों के तांडव, गाली गलौच और धराझुमटी से गरमाया माहौल, अफसरो ने कराया शटर बंद…!
UncategorizedAugust 3, 2026एलाइट हॉस्पिटल में 18- 19 घण्टे के इलाज के बाद मृत मरीज के परिजनों को 4 लाख 51 हजार के बिल में 50 परसेंट से अधिक के डिस्काउंट और 2,, 3 मिनट के काउंट से उठे सवाल…
UncategorizedAugust 3, 2026भाजपा नेता और पुलिस कर्मी के बेटों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार, मामला परिवार के सदस्यों को जान से मरवाने और एक्सीडेंट कराने का भय दिखा पोती से साढ़े 14 लाख नकद और 450 ग्राम सोना झटकने का…!
UncategorizedAugust 1, 2026मिशन 2028 को लेकर कांग्रेस की सियासत तेज, हर आमोखास से जुड़े बिजली के टैरिफ दर में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर के मुद्दे को लेकर फूंका सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का बिगूल…!

