ब्रेकिंग

शास्त्री जी की जयंती पर लाल बहादुर शास्त्री स्कूल में गूंजा ईमानदारी का पाठ, प्राचार्य चौकसे बोले, किताबों में ही नहीं, जिंदगी में भी उतारो आदर्श, भाषण से लेकर संकल्प तक संदेश साफ, अब नई पीढ़ी कब अपनाएगी सादगी, अनुशासन और जिम्मेदारी का असली फॉर्मूला?…

Spread the love

बिलासपुर,,,, लालबहादुर शास्त्री स्कूल में आज देश के द्वितीय प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई… इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, वरिष्ठ व्याख्याताओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों, लायंस क्लब के सदस्यों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में शास्त्री जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया… कार्यक्रम के दौरान उनके सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के आदर्शों पर प्रकाश डाला गया…


कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य बी.के. चौकसे ने अपने संबोधन में लालबहादुर शास्त्री जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी… उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का संपूर्ण जीवन सादगी, ईमानदारी और सच्ची देशभक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण है! उन्होंने अपने आचरण और कार्यशैली से यह संदेश दिया… कि व्यक्ति की महानता उसके पद या प्रतिष्ठा से नहीं… बल्कि उसके विचारों, चरित्र और देश के प्रति समर्पण से निर्धारित होती है!

प्राचार्य चौकसे ने शास्त्री जी के आदर्शों को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताते हुए कहा… कि विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम और जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए… उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों के विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना शिक्षा संस्थानों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है!
इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ व्याख्याता जी.पी. उपाध्याय, शैलेश शर्मा सहित विद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे… वहीं स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्य दलजीत सिंह, लायंस क्लब के सदस्यगण तथा अन्य गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की…
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित जनों ने लालबहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया.. विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम शास्त्री जी के विचारों और उनके प्रेरणादायी जीवन को याद करने का अवसर बना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *