ब्रेकिंग

भागते रहो, पकड़े जाओगे!” बिलासपुर पुलिस का मेगा वारंट अभियान—209 वारंटी धराए, 116 गिरफ्तारी वारंट तामील, पूरे जिले में मची हलचल, पुलिस की सख्ती से फरारों में खौफ, कानून का चला डंडा…

Spread the love


बिलासपुर,,,  जिले में लंबित वारंटों की तामिली सुनिश्चित करने के लिए बिलासपुर पुलिस ने व्यापक और सघन विशेष अभियान चलाया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत सभी थाना क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया गया और न्यायालयों से जारी वारंटों को प्राथमिकता के आधार पर तामील किया गया।
अभियान के दौरान पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 209 वारंटों की तामिली की। इनमें 116 गिरफ्तारी वारंट, 70 जमानती वारंट और 23 स्थायी वारंट शामिल हैं। पुलिस टीमों ने विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए वारंटियों को गिरफ्तार कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से लंबित वारंटों की तामिली के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया, जिससे न्यायालयीन प्रक्रियाओं में तेजी आए और फरार आरोपियों पर शिकंजा कसा जा सके। अभियान के दौरान विभिन्न इलाकों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा गया, जिससे कानून का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हुआ।
इस कार्रवाई से जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। साथ ही, आम जनता में सुरक्षा का भरोसा बढ़ेगा और अपराधियों में पुलिस का खौफ कायम होगा। बिलासपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे, ताकि न्यायालय के आदेशों का समय पर पालन हो और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *