ब्रेकिंग

एसईसीएल में स्वच्छता ही सेवा अभियान और एक पेड़ माँ के नाम की रही धूम, सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने पेड़ लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Spread the love


बिलासपुर। एसईसीएल के वसन्त विहार कालोनी में सोमवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” का आयोजन किया गया।
सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने आम का पौधा लगाकर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन) श्री एसएन कापरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन ने भी पौधरोपण किया। इस अवसर पर एसईसीएल
मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारी-कर्मचारियों ने 100 से अधिक पौधे लगाए।

एक पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में आज 100 से अधिक पौधे लगाए गए । एसईसीएल के जनसम्पर्क अधिकारी शनिश्चन्द्र ने बताया कि इस वर्ष के अभियान के तीन प्रमुख केंद्र बिन्दु तय किये गए है जिनमे स्वच्छता लक्ष्य इकाई (सीटीयू) को चिन्हित कर सफाई अभियान चलाना, स्वच्छता में जन भागीदारी एवं सफाई मित्रों के लिए कल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन करना। इसी के तहत
एसईसीएल मुख्यालय एवं संचालन क्षेत्रों में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान चला विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *